इंसान ने 7 दिन की बच्ची को फेंका और गली के कुत्तों ने उसे कौवों से बचा लिया
जब लोग बच्ची को गांव लाए तो पीछे-पीछे कुत्ते भी आए. ढूंढ लो इस खबर में इंसानियत कहां हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
हफ्ते भर पहले तिरुवनंतपुरम से खबर आई थी. ज्यादा से ज्यादा कुत्ते मारने वाले को सोने का सिक्का दिया जाएगा. हुआ ये था कि कुत्तों ने वहां आतंक मचा रखा था. जिससे 4 लोगों की मौत हो चुकी थी. और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हो चुके थे. आज एक और खबर है. बंगाल के पुरुलिया जिले से. जहां चार कुत्तों ने 7 दिन की बच्ची की जान बचाई है. उस बच्ची को कोई झाड़ियों में फेंक गया था.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उल्लास ने फौरन इसकी खबर गांव वालों को दी. लोग इकठ्ठे हुए. प्रवीण सेन, मास्टर साब के पड़ोसी हैं. उन्होंने उस बच्ची को उठाया और उसे दूध पिलाया. बच्ची ने रोना बंद कर दिया. शायद उसे भूख लगी थी. सबसे दिलचस्प ये था कि वो चारों कुत्ते गांव वालों के साथ पीछे-पीछे उनके घर तक गए. गांव वालों ने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को बढ़ा दी.
फिलहाल बच्ची पुलिस की कस्टडी में है. वो उसे देबेन महतो सदर हॉस्पिटल में ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि बच्ची कोई 7 से 10 दिन पहले ही पैदा हुई है. और ठीक-ठाक है. वो वहीं एडमिट है.
मास्टर साब ने बच्ची को सानिया नाम दिया है. क्योंकि वो शनिवार को बचाई गई है. उल्लास कहते हैं, 'अगर कुत्ते नहीं होते तो शायद बच्ची मिल भी नहीं पाती.' चाइल्ड हेल्पलाइन के कॉर्डिनेटर दिपांकर सरकार ने कहा है कि हॉस्पिटल से छूटने के बाद बच्ची को एडॉप्शन होम में भेज दिया जाएगा.
ये भी पढ़िये...
ये भी पढ़िये...

.webp?width=60)

