टीम इंडिया ने रांची में एडम जैंपा का भूत बनाने की जो तैयारी की है, यहां देख लीजिए
धोनी से लेकर भुवनेश्वर सब तैयार हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैच जीत चुकी टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस हाई है. 5 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच धोनी के होमग्राउंड रांची में है और यहां टीम के खिलाड़ी एक अलग तरह की प्रैक्टिस करते नजर आए हैं. ये प्रैक्टिस है लंबे छक्के मारने की. मैच 8 मार्च को होना है और एक दिन पहले यानी 7 मार्च को नेट्स में धोनी, अंबती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने छक्के मारने के एक चैलेंज लिया था.
वीडियो देखिए:
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है जहां ये खिलाड़ी लंबे छक्के मारने का चैलेंज लेते दिख रहे हैं.ये प्लेयर्स स्पिन अटैक पर लंबे शॉट्स खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम ज़ैंपा टीम इंडिया के लिए चुनौती साबित हो रहे हैं टीम ये मैच जीतते ही सीरीज जीत जाएगी और ये टी20 सीरीज जीतने का सही बदला भी होगा. रांची में जीत के साथ इंडिया वो तीसरी टीम होगी जिसने 50 ODI ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतें होंगे. ऐसा अभी तक इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने ही किया है. साथ ही नजर विराट कोहली पर भी होगी जो 27 रन बनाते ही बतौर कप्तान अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे.Who could hit the longest SIX? Here's a look at #TeamIndia's fun SIXES challenge at the nets during training in Ranchi #INDvAUS 😎👌 @Paytm pic.twitter.com/syd7YSa3Wu
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019

