सहारनपुर यूपी का बहुतै खतरनाक जिला है. अपने कमाल आर खान भी यहीं से हैं. लेकिन वोनायक हैं. देशद्रोही फिल्म के. फिर खलनायक कौन है? खलनायक है नदीम बिल्लू. उर्फसांडा. ये वो सांडा नहीं है जिसका तेल निकालते हैं. ये अपने डायलॉग्स से अक्खेबॉलीवुड का तेल निकाल देता है. एक बार वीडियो देख लो. यकीन आ जाएगा.https://www.youtube.com/watch?v=ExWNdjiq4KM सांडा को बचपन से शौक है मर्डर करनेका. सहारनपुर कोर्ट में पेश करने जा रहे थे पुलिस वाले. तारीख थी चार जनवरी. वहांपेश होने से पहले ही सांडा फिल्मी इश्टाइल में फरार हो गया. फिर कुतुबशेर पुलिस कीक्राइम ब्रांच ने इसको दबोचने का प्लान बनाया. सर्विलांस में लगाया और सबदलपुरतिराहे पर धर लिया. वहां सांडा मर्डर करने के जुगाड़ में गया था. 20 लाख रुपए कीरंगदारी वसूलनी थी एक बिजनेसमैन से. न देता तो खल्लास. सांडा पर 16 केस चल रहे हैं.इसको पकड़ने वाली पुलिस की टीम को मिलेगा इनाम. और सांडा बाबू की सुरक्षा होगी औरकड़ी. सीसीटीवी लगेंगे. ये कहानी SSP भरत सिंह बताए हैं. तो सांडा भाई को खलनायकबनने का चस्का खलनायक देखने के बाद लगा. संजय दत्त वाली. इस वीडियो में भी इसने यहीबताया है कि उसका सपना पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नाम पैदा करना है. वैसे भाईके वादे और इरादे देखकर पुलिस भौंचक्की हुई पड़ी है. देखो ये तो था असली खलनायक.जहां से ये इन्सपायर हुआ है न, उसको भी देख लो.https://www.youtube.com/watch?v=Cr9N_aoqdlQ--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: अच्छा, तेज बहादुर ने फोटोशॉप से रोटियां जलाई हैं! फेसबुक पर महिलाका दावा, संजय गांधी मेरे बाप हैं