The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Storia Foods Ad mocking Sonia and Rahul Gandhi goes viral on Social Media, Congress workers protest in Mumbai

Storia Food के इस ऐड में राहुल और सोनिया गांधी जैसे कैरेक्टर दिखे फिर तगड़ा बवाल हो गया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

Advertisement
Img The Lallantop
ये विवादित ऐड Storia Foods के प्रोडक्ट मिल्क शेक का है. इसमें दिख रहे कैरेक्ट राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे नज़र आ रहे हैं.
pic
मेघना
28 अप्रैल 2021 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021, 10:20 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
राहुल गांधी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता. जिन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर घेर लिया जाता है. उनके बयानों पर मीम बनाए जाते हैं. अब उनको लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है. उनके एक वायरल बयान पर एक विज्ञापन बना. ये ऐड था Storia Foods का. जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे कैरेक्टर दिखाए गए थे. जिसे लेकर कांग्रेसियों ने बवाल काट दिया. कंपनी के ऑफिस में घुसकर नारेबाज़ी की. कांग्रेस का कहना था कि विज्ञापन में राहुल और सोनिया गांधी का मज़ाक उड़ाया गया है. हंगामे के बाद कंपनी ने ये ऐड यू-ट्यूब से हटा लिया. पहले आप ये वीडियो देखिए
Embed
आपको याद होगा, राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में कहा था,
Embed
इसका एक हिस्सा 'ऐसी मशीन लगाऊंगा, इस साइड से आलू डालो, उस साइड से सोना निकालो' वायरल किया गया था. इसके बाद राहुल का काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था. Storia Foods के इस ऐड में कॉमेडियन संकेत भोसले नज़र आ रहे हैं. सफेद कुर्ते और काली सदरी पहने वो राहुल गांधी की मिमिक्री करते हुए बोल रहे हैं, ऐसी मशीन लगाऊंगा, एक साइड से घास डालो, दूसरी साइड से दूध निकलेगा. सोनिया गांधी की मिमिक्री कर रही एक्ट्रेस कहती है- उसे मशीन नहीं, गाय कहते हैं. मुंबई ऑफिस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया इस ऐड में राहुल गांधी को ट्रोल करने की कोशिश साफ दिख रही है. ऐड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टोरिया फूड्स के मुंबई स्थित ऑफिस में जमकर हंगामा किया. प्रोटेस्ट कर रहे कई कार्यकर्ता बिना मास्क के नज़र आ रहे हैं.
Embed
विवाद बढ़ा तो पुलिस ने एपिडेमिक ऐक्ट की धारा लगाकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. कुछ ऐसे हैं जिन्हें Storia Foods का ये विज्ञापन पसंद नहीं आया. कुछ ट्वीट्स पर नज़र डालते हैंः
Embed
 
Embed
  कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी इस मामले में ट्वीट किया,
Embed
 
Embed
सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि इस हंगामे के बाद ये वीडियो और ज़्यादा वायरल होने वाला है. लोगों का इंटरेस्ट अब इस ऐड को देखने में होगा. वहीं फूड कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है.

Advertisement

Advertisement

()