The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • stopped for checking a men in palghar he hit police and drag him along

गाड़ी रोकी तो पुलिसवाले को कार के बोनट पर 1.5 KM तक घसीटा, VIDEO वायरल

ड्राइवर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की कोशिश कर रहा था.

Advertisement
viral video screenshot palghar
आरोपित शख्स, पीड़ित पुलिसवाला और घटना के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट. (फोटो: सोशल मीडिया)
pic
आर्यन मिश्रा
14 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 14 फ़रवरी 2023, 05:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र के पालघर (Palghar Viral Video) में एक शख्स ने एक पुलिसकर्मी को गाड़ी के बोनट पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा. दरअसल, पुलिसवाले ने शख्स को रोकने के लिए गाड़ी को हाथ दिया था. जिसके बाद उसके साथ ऐसा हुआ. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ट्रैफिक सिग्नल तोड़ रहा था 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 फरवरी को पालघर के वसई पूर्व के वसंत नगर इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पर सोमनाथ चौधरी तैनात थे. इस दौरान कार चला रहे एक शख्स ने सिग्नल तोड़कर भागने की कोशिश की. मानिकपुर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संपतराव पाटिल ने बताया कि कार चलाने वाले की उम्र 19 साल है और उसके पास लाइसेंस भी नहीं है. पाटिल ने आगे बताया कि जब सोमनाथ चौधरी कार चला रहे शख्स से पूछताछ कर रहे थे, तभी कार के अंदर बैठे शख्स ने अचानक कार को आगे बढ़ा सोमनाथ को टक्कर मार दी. 

सोमनाथ टक्कर खाकर कार के बोनट पर गिर गए. इसके बाद कार चलाने वाले ने उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा. सोमनाथ गाड़ी के बोनट पर लटके हुए अगले सिग्नल तक पहुंचे. जहां भीड़ होने की वजह से ड्राइवर को गाड़ी रोकनी पड़ी. सोमनाथ अपनी सूझबूझ और सतर्कता के चलते बच गए. घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामला दर्ज हो गया

आरोपी का नाम जाफर सिद्दीकी है. उसके खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और 353 (सरकारी कर्मचारी को अपने काम करने से रोकने के लिए उसपर हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी कॉन्सटेबल को बोनट पर लटकाकर कितनी तेज गाड़ी चला रहा है.

Embed

इससे पहले 3 फरवरी को दिल्ली के शिप्रा मॉल के पास हेड कॉन्स्टेबल अंकित की ड्यूटी लागई गई थी. चेकिंग के दौरान अंकित ने एक कार को रोका. लेकिन ड्राइवर रुकने की जगह अंकित को टक्कर मारते हुए बोनट पर लटकाकर ले गया. जिसके बाद अंकित काफी बुरी तरह चोटिल हो गए थे. हालांकि, बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. और उनके खिलाफ हत्या का प्रयास करने के तहत केस दर्ज कर लिया गया.

वीडियो: अमृतसर में ई-रिक्शा चालक का सड़कों पर कोहराम, 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर भाग निकला

Advertisement

Advertisement

()