The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • stone pelting on local train maharashtra thane mumbai two injured three accused arrested

ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी में घायल हुई थी महिला, धरे गए आरोपियों ने क्या खुलासा किया?

रेलवे पुलिस ने बतया कि एक आरोपी शराब के नशे में था और पहले दो और लोकल ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर चुका था. पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ा.

Advertisement
pic
10 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 08:35 AM IST)
stone pelting on local train maharashtra thane mumbai two injured three accused arrested
ठाणे में ट्रेन पर पथराव, महिला घायल (सांकेतिक फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के ठाणे में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी के चलते खिड़की का शीशा टूटकर तितर-बितर हो गया. घटना में खिड़की के पास बैठी महिला घायल हुई है. पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच के बाद दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. ऐसी ही एक घटना मुंबई से भी सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 नवंबर को AC सब-अर्बन ट्रेन टिटवाला से CSMT की ओर जा रही थी. सुबह करीब साढ़े 9 बजे ठाणे जिले के ठाकुर्ली और डोंबिवली के बीच ट्रेन पर पथराव हुआ. घटना में ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया और पास बैठी 28 साल की महिला घायल हो गई. पुलिस ने रेलवे परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और दो आरोपियों को अरेस्ट किया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी की पहचान 38  साल के शरद गांगुर्डे के तौर पर हुई है. डोंबिवली रेलवे पुलिस ने बतया कि वो शराब के नशे में था और इस ट्रेन से पहले दो और लोकल ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर चुका था. गांगुर्डे जलगांव का रहने वाला है और दादर के एक होटल में वेटर के तौर पर काम करता है. उसे रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- अयोध्या में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी बकरियों की मौत का बदला था

इस तरह का ही एक मामला 9 नवंबर को मुंबई के कुर्ला से भी सामने आया. रेलवे कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि नाहुर और मुलुंड के बीच कर्जत फास्ट लोकल ट्रेन पर पथराव हुआ है. घटना में वैष्णवी साल्वी नाम की एक महिला यात्री की नाक पर चोट लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी बीच ठाणे और मुलुंड के बीच लातूर एक्सप्रेस पर पथराव के बारे में भी जानकारी मिली.

कुर्ला रेलवे पुलिस ने संदिग्ध तरीके से पटरियों के पास घूमते एक शख्स को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने ट्रेन्स पर पत्थर फेंकने की बात कबूल कर ली है. आरोपी का नाम मोहन नामदेव कदम है. उम्र 45 साल. 

Advertisement

Advertisement

()