साल भर से भूखे शेर लौट आए हैं, अब दंगल होगा
वर्ल्ड कप से पहले IPL में गर्दा कटने वाला है.
Advertisement

स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स और वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बनने इंडिया पहुंच गए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंटरनेशनल क्रिकेट से जिन दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का साल भर के लिए हुक्का पानी बंद हुआ था, उनकी वापसी हो रही है. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. दोनों को बॉल टेंपरिंग के मामले में 12 महीने के लिए बाहर किया गया था. अब 29 मार्च को इनका बैन खत्म हो रहा है और दोनों IPL 2019 में अपनी अपनी टीमों का हिस्सा बनने के लिए इंडिया पहुंच चुके हैं. वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में पहुंचे हैं तो स्मिथ राजस्थान रॉयल्स की टीम मीटिंग का हिस्सा बनने जयपुर लैंड कर चुके हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट से साल भर बाहर रहने के बाद दोनों दुबई में अपनी टीम के साथ 24 घंटों के लिए मिले. टीम के साथ दोनों ने वक्त बिताया. ऑस्ट्रेलिया यहां पाकिस्तान के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है और चूंकि इन दोनों का बैन 29 मार्च को खत्म हो रहा है, दोनों को आखिरी दो वनडे मैचों में सलेक्शन के योग्य माना जा रहा था. मगर टीम मैनेजमेंट ने तय किया कि इन दोनों ने अपनी एल्बो इंजरी के चलते सर्जरी करवाई हैं तो ये सही होगा कि दोनों आईपीएल में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें और फिर मई में सीधे ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप कैंप का हिस्सा बनें.
अब इन दोनों खिलाड़ियों की टीम में वापसी पर ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर और सलेक्शन कमिटी के सामने एक ही चैलेंज होगा. वो ये कि कैसे इन दोनों को फिट करें क्योंकि वर्तमान की टीम बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है. वर्ल्ड कप में लैंगर के सहायक के रूप में रिकी पोटिंग टीम के साथ जुड़ेंगे औऱ पोटिंग पहले ही कह चुके हैं कि दोनों खिलाड़ियों को दिखाना होगा कि वो अभी भी दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज हैं. बीते एक साल में वॉर्नर और स्मिथ ने क्लब क्रिकेट खेला है और इस दौरान वॉर्नर ने एक शतक भी मारा है.
इन दोनों धांसू क्रिकेटरों का इंतजार ऑस्ट्रेलिया को ही नहीं, इंडिया में इनके फैंस को भी है. IPL 2019 में इनकी वापसी से इनकी टीमों को मजबूती मिलेगी और यहीं पर इन दोनों के पास मौका है अपनी फिटनेस और फॉर्म को वापस पाने का. उम्मीद कीजिए कि ये लोग निराश नहीं करेंगे.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

इंडिया की फ्लाइट पकड़ने से पहले दोनों दुबई पहुंचे और कोच जस्टिन लैंगर ने दोनों को नए टीम कल्चर के बारे में बताया. यहां महीना भर आईपीएल खेलेंगे और फिर ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप टीम में दोनों की जगह पक्की मानी जा रही है. मीडिया से बात करते हुए वॉर्नर ने अपनी वापसी पर कहा," इस पूरे दौर में लगा ही नहीं कि हम टीम से बाहर हैं. पूरी टीम ने हमें खुली बाहों से स्वीकार किया और गले लगाया है. इंडिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद से तो टीम में ये जुड़ाव और मजबूत हुआ है." वहीं स्टीव स्मिथ बोले, " टीम में वापसी करके अच्छा लग रहा है. हर कोई हमारा स्वागत कर रहा है और ऐसा लग रहा है कि जैसे हमने कभी टीम छोड़ी ही नहीं थी, सबकुछ सही ट्रैक पर आता दिख रहा है.""Lots of hugs and cuddles": David Warner says he's excited for what lies ahead after meeting up with the Aussie squad in Dubai. Full story: https://t.co/TuLVtvcrrU
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 17, 2019
pic.twitter.com/NTtmWRT5lw
Steve Smith speaks following the catch-up between he and David Warner, and the Aussie men's squad in Dubai. Full story: https://t.co/TuLVtvcrrU
pic.twitter.com/qJIVnJPq01
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 16, 2019