The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • State wide bandh after two youths killed in scuffle between army and protestors in Jammu and Kashmir

कश्मीर: सेना की गोली से तीन की मौत, पर पूरी कहानी क्या है!

एक लड़की ने सेना के जवान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया. भीड़ जुट गई और बंकरों पर पत्थर फेंकने लगी. सेना ने जवाब दिया गोली से.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
13 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016, 06:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जम्मू कश्मीर में फिर बवाल मचा है. मंगलवार को हंदवाड़ा में सेना की फायरिंग में दो लड़कों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. इनमें से एक लड़का उभरता हुआ क्रिकेटर था और नेशनल लेवल के अंडर-19 क्रिकेट कैंप में हिस्सा ले चुका था. इस पर बुधवार को प्रदेश बंद बुलाया गया है. प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि युवकों की हत्या में शामिल जवानों को कठोर सजा दी जाएगी.

लेकिन पूरी कहानी कहां से शुरू हुई?

खबर चली कि हंदवाड़ा की एक लड़की ने शिकायत की कि सेना के एक जवान ने उससे छेड़छाड़ की है. इससे गुस्साए स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे. वह प्रदर्शन जल्दी ही हिंसक हो गया. सेना के बंकरों पर पत्थर फेंके गए. जवाब में आर्मी ने फ़ायरिंग की. उसी फायरिंग में दो लड़कों की मौत हो गई. मंगलवार देर रात महिला की भी मौत हो गयी.
लेकिन सेना का कहना है कि छेड़छाड़ का आरोप झूठा था. सेना के प्रवक्ता ने एक वीडियो पेश किया है, जिसमें कथित लड़की कह रही है कि उससे छेड़छाड़ करने वाला सेना का जवान नहीं, कोई और ही था.

जवानों को मिलेगी कड़ी सजा: महबूबा

जाहिर है, ताजा-ताजा सीएम बनीं महबूबा मुफ़्ती की चिंताएं बढ़ गई होंगी. NIT विवाद
सिमटा नहीं था कि हंदवाड़ा हो गया. महबूबा ने भी लगे हाथ कहा कि गोलीबारी में युवकों को मारने वाले जवानों को कड़ी सज़ा दी जाएगी. इस तरह की घटनाओं से राज्य में शांति लाने के प्रयास नाकाम हो सकते हैं. सेना ने भी अपने स्तर से जांच के आदेश दिए हैं.
छेड़छाड़ का आरोप सच्चा हो या झूठा हो, लेकिन लड़कों की मौत तो हो ही गई है. घटना के बाद कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा जिलों में भी प्रदर्शन शुरू हो गए. इनके नाम थे, मोहम्मद इकबाल (24 साल) और नईम कादिर भट्ट (22 साल) उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.
Naeem Qadir with Parvez Rasool

Naeem Qadir with Parvez Rasool

भीड़ में शामिल एक महिला को भी गोली लगी थी. बुद्धवार सुबह को आई खबर के मुताबिक़ उनकी भी मौत हो गयी है. उनका नाम रजा  बेग़म था. वो 70 साल की थीं.

क्रिकेटर नईम की तस्वीरें हो रहीं वायरल

नईम कादिर भट्ट क्रिकेट खिलाड़ी था. वो अंडर-19 के नेशनल लेवल के कैंप में शामिल हो चुका था. फ़ेसबुक, ट्विटर पर लोग उसकी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं. एक फोटो में वह जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर परवेज़ रसूल के साथ नेट प्रैक्टिस करते दिख ऱहा है.
मसले को अलगाववादी संगठन हुर्रियत ने लपक लिया है. उन्होंने ही प्रदेश बंद बुलाया है. हुर्रियत नेता मीरवाइज़ उमर फारुख ने कहा कि एक तरफ मोदी जी देश में जानवरों के बचाव की बात कह रहे हैं और दूसरी तरफ़ सेना ने दो  कश्मीरी लड़कों को मार दिया. उधर सैयद अली शाह गिलानी
 का आरोप है कि इस वक्त स्टेट-स्पॉन्सर्ड टेररिज्म अपने चरम पर है.

Advertisement

Advertisement

()