The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • State of mind: BJP tweet a dig at Rahul Gandhi on Rafale response to subsidy question

सब्सिडी के सवाल पर राफेल की बात करने लगे राहुल गांधी, अब बीजेपी मजे ले रही

चुनाव से पहले राहुल एक बार फिर बीजेपी को मौका दे बैठे.

Advertisement
pic
26 मार्च 2019 (अपडेटेड: 26 मार्च 2019, 09:55 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 25 मार्च को मीडिया के सामने आए. उन्होंने बहुत बड़ा चुनावी एलान किया. राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए मिलेंगे. इस स्कीम का फायदा 5 करोड़ परिवारों के 25 करोड़ लोगों को मिलेगा. राहुल ने कहा कि 12 हजार रुपए महीने से कम आमदनी वाले परिवारों को इस स्कीम का लाभ मिलेगा. अपनी बात पूरी करने के बाद राहुल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया. इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि बीजेपी को मजे लेने का मौका मिल गया. बीजेपी ने इस वाकये का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा-
सवाल सब्सिडी, जवाब राफेल! राफेल... राहुल गांधी के लिए एक मानसिक अवस्था है.
बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर 21 सेकंड का वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में राहुल से सवाल किसी और मुद्दे पर पूछा जा रहा है, लेकिन उन्हें लगता है कि सवाल राफेल के मुद्दे पर पूछा गया है और वो कहते हैं आज मैं सिर्फ न्याय की बात करूंगा. आज मैं राफेल पर बात नहीं करूंगा. मामला है क्या दरअसल योजना की जानकारी देने के बाद पत्रकार राहुल से सवाल पूछ रहे थे. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला एक-एक कर पत्रकारों का नाम ले रहे थे. फिर बारी आई पत्रकार अरुण सिंह की. उन्होंने सवाल किया, 'पिछले कुछ सालों से जितनी भी सब्सिडी हैं उसको सरकार फेसआउट कर रही है. वो इस तरह पैसा नहीं देना चाहती क्योंकि इससे अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ता है. मैं आप से ये पूछना चाहता हूं...राहुल ने बीच में ही पत्रकार को रोकते हुए कहा-
देखिए आज मैंने न्याय की बात की आप मुझे राफेल पर सवाल पूछ रहे हो. मैं राफेल पर, इन चीजों पर बात नहीं करना चाहता हूं.
राहुल ने आगे कहा कि मैं ये कहना चाहता हूं कि दो हिन्दुस्तान नहीं होंगे. बीच में पत्रकार ने कहा कि मैं सब्सिडी की बात कर रहा हूं. इस पर राहुल ने कहा कि जो 3.5 लाख करोड़ रुपए कर्जा माफ होता है, 15 लोगों का वो सब्सिडी नहीं होती. ये सब्सिडी है. कैसे? इसके बाद राहुल अगले सवाल की ओर बढ़ गए. अब समझ नहीं आया कि राहुल गांधी ने राफेल का जिक्र क्यों किया. राफेल को लेकर घिर गए राहुल? दरअसल राहुल गांधी राफेल में कथित घोटाले की बात जोर-शोर से उठाते रहे हैं. राफेल के मुद्दे को लेकर ही उन्होंने चौकीदार चोर है का नारा दिया था. इसके जवाब में बीजेपी- मैं भी चौकीदार कैंपेन चला रही है. राफेल के मुद्दे को लेकर राहुल बीजेपी और पीएम मोदी को संसद से लेकर सड़क तक घेरते रहे हैं. राहुल आरोप लगाते रहे हैं कि पीएम मोदी की वजह से राफेल की कीमत बढ़ी. राहुल का आरोप है कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपए डाले. राहुल गांधी इस मुद्दे पर काफी आक्रामक रहे हैं. ऐसे में इस घटना के बाद बीजेपी को मौका मिल गया और उसने राफेल के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के मजे लेने शुरू कर दिए.
यूपी: मायावती के करीबी नेताओं को गरियाता बसपा प्रत्याशी के कथित ऑडियो पर क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()