देश के सबसे बड़े बैंक ने चौंकाने वाली हिदायत दी है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानीएसबीआई ने अपने 17 करोड़ डेबिट कार्ड धारकों को कहा है कि वे कभी भी किसी अंजानबंदे से अपनी मां का पहला सरनेम शेयर न करें. साथ ही अपना घर का नाम भी न जाहिरकरें. अब आप सोच रहे होंगे कि इससे क्या होगा. इससे होगा ये कि कोई भी बंदा आपकेपेट नेम यानी घर के नाम से आपका अकांउट हैक कर सकता है. जब हमलोग ऑनलाइन बैंकिंग केलिए रजिस्टर करते हैं तो अंकाउट हमसे इस तरह के सवालों के जवाब सिक्योरिटी के लिएलेता सेव करता है. साथ ही जब पासवर्ड भूल जाते हैं और नया पासवर्ड सेट करने के लिएक्लिक करते हैं तो हमें उन सवालों के जवाब देने होते हैं जो हमसे शुरू में पूछे गएहोते हैं. देखने में आया है कि ज्यादातर टाइम पर हम लोग अपना घर का नाम और मां केपहले सरनेम जैसे सवालों के उत्तर सेव करते हैं. इसलिए आगे से किसी को भी या किसी भीसोशल मीडिया प्रोफाइल में अपनी इस तरह की जानकारियां न डालें. पहले भी एसबीआई के कईएटीएम कार्ड धारकों के डाटा चोरी होने की खबर आई थी. बैंक के मुताबिक अगर आपइंटरनेट बैंकिंग करते हैं तो इंटरनेट बैंकिंग की यूजर आईडी और पासवर्ड गोपनीय रखें.हमेशा स्ट्रॉग पासवर्ड रखें. हमलोग अक्सर आसान पासवर्ड सेलेक्ट करते हैं.जिससे इसे याद रखने में आसानी हो. थोड़े-थोड़े समय में अपना पासवर्ड भी बदलते रहें.-------------------------------------------------------------------------------- Also Read-मंगल ग्रह से भी ज्यादा ठंड हो रही है यहां, खड़े-खड़े बर्फ हो रहे हैं लोगइस पहाड़ पर इस वक्त 'ऊं' की आकृति नज़र आना बुरी खबर क्यों है?दस स्वेटर, आठ पैंट पहनीं थीं इसलिए गिरफ्तार हो गया – वीडियो देखें