The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • stalker found dead on railway track in kirari outer delhi

पुलिस हिरासत से निकला, ट्रेन की पटरी पर मरा मिला

19 साल का था. पुलिस से डरा हुआ था.

Advertisement
Img The Lallantop
प्रतीकात्मक तस्वीर.
pic
लल्लनटॉप
1 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2016, 10:57 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
Story: जागृतिक 'छोटू' 
दिल्ली के किराड़ी इलाके में गुरुवार को 19 साल के एक लड़के की लाश रेल की पटरियों पर मिली. पुलिस का कहना है कि लड़के पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को स्टॉक करने का आरोप था. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक विनोद सिंह दिल्ली के किराड़ी में रहता था. सालों पहले एक लड़की से प्यार कर बैठा. तीन साल दोनों रिलेशनशिप में रहे. दो साल पहले लड़की ने ब्रेकअप कर लिया. लड़के का ईगो हर्ट हो गया. गर्लफ्रेंड का पीछा करने लगा. बहुत कोशिश की मनाने की पर लड़की नहीं मानी. कुछ दिन पहले उसने विनोद पर उसे परेशान और हैरेस करने के लिए पुलिस में कंप्लेन कर दिया. और ये भी कहा कि विनोद उसके घर के बाहर खड़ा रहता है जिससे उसे मेंटल प्रॉब्लम होती है. विनोद पड़ोसी के घर रिटायरमेंज पार्टी एन्जॉय कर रहा था. करीब 8 बजे पुलिस आई और उसे धर ले गई. थाने पहुंच कर विनोद ने अपनी गर्लफ्रेंड को देखा. वो अपनी बहन के साथ थी. सारा मसला समझ आ गया उसे. पुलिस ने विनोद की गर्लफ्रेंड को उसके खिलाफ केस दर्ज कराने  कहा तो उसने मना कर दिया. और पुलिस से कहा कि उसे समझा-बुझा कर छोड़ दे. पुलिस ने विनोद के घरवालों को मामले की जानकारी दी. और लिखित में मांगा कि उनका बेटा उस लड़की को अब परेशान नहीं करेगा. विनोद के पापा ने तुरंत पुलिस को लिखित में कहा कि अगर विनोद की मौत होती है या फिर उसे किसी तरह की चोट पहुंचती है तो उसके लिए लड़की के घरवाले जिम्मेदार नहीं होंगे. विनोद के घरवालों ने अपने बेटे के मौत का जिम्मेदार लड़की के परिवार और पुलिस को ठहराया है. विनोद के भाई का कहना है कि मैं उस दिन 9 बजे तक पुलिस स्टेशन में ही था. एक पुलिस वाले ने कहा कि वो दो घंटे बाद विनोद को छोड़ देंगे. मैं घर वापस आ गया. और अगली सुबह हमें विनोद की लाश मिली. उसे पुलिस और लड़की के घरवालों ने मारा है. मर्डर को सुसाइड दिखाने के लिए उन लोगों ने मेरे भाई की लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि लाश के बारे में जानकारी विनोद के भाई को एक गार्ड ने दी थी. इसके साथ ही विनोद के परिवार द्वारा लगाए आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस ने कहा कि हमने बुधवार को विनोद को वार्न कर छोड़ दिया था. आसपास के लोगों का कहना है कि विनोद डरा हुआ था. कि कहीं पुलिस दोबारा उसे गिरफ्तार न कर ले. वो टॉयलेट करने के बहाने वहां से निकल गया. इतनी जल्दी में था कि अपनी चप्पलें लेना भी भूल गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने फौरन लाश को अपने कब्जे में ले लिया.

Advertisement

Advertisement

()