The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • stalker attacks his love objects father in her wedding

सनकी आशिक ने सगाई में घुसकर लड़की के पापा को चाकू मार दिया

ये प्यार नहीं सनक है. लड़की की शादी कहीं और होनी थी तो जान लेने पहुंच गया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
29 जून 2016 (अपडेटेड: 29 जून 2016, 08:44 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
Embed
लखनऊ की बात है. रतनखंड इलाके की. एक लड़की की सगाई हो रही थी. तभी उसके घर रवि पहुंचा. रवि गोंडा का है. लखनऊ में टाइल्स लगाने का काम करता है. लड़की पर जोर डाल रहा था कि उससे शादी कर ले लेकिन लड़की की शादी कहीं और हो रही थी.
vlcsnap-2016-06-28-16h22m43s74


Image embed

लड़की के पापा हरीशचंद्र

रवि बहुत दिन से लड़की से बात करने में लगा था लेकिन लड़की ने कभी जवाब ही नहीं दिया. वो उसको जानती भी नहीं थी. उसकी सगाई के रोज उसके घर जा पहुंचा. और चाकू से लड़की पर हमला कर दिया. तभी बीच में लड़की के पापा आ गए. रवि ने लड़की के पापा हरीशचंद्र को ही अपना शिकार बना लिया और चाकू घोंप दिया. आस-पास जो थे उनने उसे पकड़ा-पीटा और पुलिस में सौंप दिया. मुकदमा हो गया लड़के के खिलाफ.
लेकिन इस चक्कर में लड़की के पापा घायल हो गए. अस्पताल में एडमिट हैं अब.

Advertisement

Advertisement

()