मधुबनी में लड़की से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ा चाकू
बिहार: लड़की के शरीर पर 16 बार चाकुओं से वार किया. मरा हुआ समझकर दुष्ट फेंक गए सड़क किनारे.
Advertisement

फोटो- Reuters. (16 दिसंबर गैंगरेप के बाद विरोध करते हुए दिल्ली में स्ट्रीट प्ले करता लड़कियों का एक ग्रुप)
Quick AI Highlights
Click here to view more
'बिहार के मधुबनी में 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ा चाकू'
इसे 'बिहार में जंगलराज' कहेंगे या नहीं. ये कहना और इसके सहारे इस खबर को सोचना समझ से परे है. क्योंकि ऐसा ही कुछ तो 16 दिसंबर को हुआ था, दिल्ली में. जब ज्योति बस से घर लौट रही थी. 6 दुष्ट ज्योति के साथ बस में रेप करते हैं. उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड घुसेड़ देते हैं. और फिर बस से अधमरी हालत में फेंक देते हैं. ज्योति मर जाती है. लोग निर्भया कहते हैं. सड़कों पर उतरते हैं. कसमें, डिबेट, मोमबत्तियों का जलना सब कुछ होता है. ज्योति के दोषी पकड़े जाते हैं. सबको लगता है कि सब ठीक हो जाएगा. मीडिया में भी खूब खबरें दिखाई दीं. न्यूज मीडिया का गढ़ नोएडा फिल्मसिटी दिल्ली से बेहद पास है. जाने में आसानी रहती है न. ओबी वैन टाइम से पहुंचती है तो विजुएल ठीक मिल जाते हैं. खबर चल पड़ती है. डर बिकता है. दिल्ली से बाहर ऐसा कुछ हुआ तो ठहरिए. खबर की गंभीरता नहीं, खबर का पोटाश युक्त होना ज्यादा जरूरी है.बिहार के मधुबनी में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की. किसी काम से बाहर गई थी. घर लौटना था. इसलिए सवारी ऑटो में बैठ गई. सवारी ऑटो में तीन लोग पहले से थे. लेकिन ऑटो ड्राइवर मोहम्मद सुलेमान और बाकी के 3 दुष्टों के इरादे ठीक नहीं थे. ऑटो को किसी सुनसान जगह पर ले गए. लड़की के साथ चारों ने मिलकर रेप किया. लड़की ने विरोध किया. तो उसपे दुष्टों ने चाकू से वार करने चालू कर दिए. 16 बार चाकू घोपे. लड़की के प्राइवेट पार्ट में भी चाकू घुसेड़े. लड़की का पूरा शरीर चाकुओं के वार से घायल था. खून निकल रहा था. चारों दुष्टों को लगा कि लड़की मर गई. उसे उठाया और सड़क किनारे फेंककर चले गए. घटना बुधवार रात की है. लड़की गुरुवार सुबह लोगों को सड़क किनारे मिली. अस्पताल ले जाया गया. पुलिस को जानकारी देने और मामले के सामने आने तक में हफ्ते का शनिवार आ चुका था. तीन दिन बाद मामला सामने आ पाया. क्या सच में? क्योंकि ये खबर आपको आपके 'न्यूज चायनलों' पर शायद ही दिखी हो. लेकिन लड़की जिंदा है. आस-पास के लोगों ने देखा तो अस्पताल ले गए. पुलिस आई. जांच हुई. डॉक्टरों की कोशिश से लड़की की जान बच गई. शिकायत दर्ज की गई. पुलिस घटनास्थल पर गई तो वहां से एक मोबाइल और एटीएम कार्ड मिले. खबर है कि ये फोन ऑटो ड्राइवर सुलेमान के नाम पर है. पुलिस ने सुलेमान को अरेस्ट कर लिया है. बाकी के जो 3 दुष्ट हैं, वो फरार हैं. पुलिस खोजने में लगी हुई है. पर अब तक सुलेमान के अलावा कोई हाथ नहीं लगा है. पुलिस ने ऑटो भी बरामद कर लिया है.

