अपना पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों एक सदमे से गुजर रहा है. देश में हुए सीरीयलब्लास्ट में 320 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. बीते रविवार को जब ईस्टर कात्योहार मनाया जा रहा था और श्रीलंका की सड़कों पर लाशें ही लाशें थीं और इस खौफनाकमंजर का साक्षी बना श्रीलंका का एक क्रिकेटर. दसुन शनक ने कहा है कि उस दिन मौतउनके सामने से गुजरी है. दसुन शनक ने श्रीलंक के लिए अभी तक 3 टेस्ट, 19 वनडेइंटरनेशनल औऱ 27 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं. 27 साल के इस ऑलराउंडर ने अपने एकइंटरव्यू में कहा है कि वो उस सेंट सेबेस्टियन चर्च में लगातार जाते हैं और उस दिनभी जाने वाले थे, "मगर पता नहीं कैसे उस दिन थोड़ी थकान की वजह से चर्च जाना थोड़ीदेर के लिए टाल दिया. मेरी मां और दादी उस वक्त उसी चर्च में थीं जब बम धमाके हुए."शनक ने आगे कहा, " मैं उस चर्च में अकसर जाता हूं. मगर संडे को मैं थोड़ा थका हुआथा. कुछ ही देर बाद मैंने धमाकों की आवाज सुनी और कुछ लोगों ने कहा कि चर्च में बमधमाका हुआ है. मैं चर्च की ओर भागकर गया और मैंने जो देखा उसे भूल नहीं सकता. पूराचर्च ध्वस्त हो गया था. लोग चीख रहे थे. डेड बॉडी निकाल रहे थे. मेरी मां और दादीतो उन धमाकों में बच गईं मगर वहां मारे गए सैंकड़ों लोग मुझे अंदर तक हिला गए. मेरीदादी को हेड इंजरी हुई है और उनका ऑप्रेशन हुआ है. अब मुझे बाहर सड़क पर निकलने मेंभी डर लग रहा है." शनक ने ये भी कहा कि उस चर्च के अंदर धमाका इतना जबरदस्त था किलोगों की मौत वहां मलबे के आकर लगने से ही हो गई. श्रीलंका में इस वक्त गम का माहौलहै. क्रिकेट बिरादरी से लेकर कलाकार भी इस हादसे के आहत हैं. पूर्व श्रीलंकाईकप्तान कुमार संगाकारा का एक संदेश काफी वायरल हो रहा है. इसमें कुमार ने अपनेमुल्क में लोगों को शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है. साथ ही एक वीडियोमैसेज भी वायरल हो रहा है जिसमें कुमार संगाकारा देश के बच्चों को देशहित में कामकरने के लिए प्रेरित करते दिख रहे हैं.Here is the great Kumar Sangakarra teaching unity & religious harmony to theyoung school children of #srilanka.Everyone should take a lesson and spread his message - something Sri Lankansneeds more than ever in this hour of grief. Prayers & thoughts Sri Lanka!pic.twitter.com/Hebx7Y2lbu — Nafees Ur Rehman (@NafeesRehmanDr) April 21, 2019--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-