The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sri Lanka defeat England: God and God of cricket Sachin Tendulkar had express same feelings on twitter

'ईश्वर' ने माना क्रिकेट के ईश्वर सचिन हैं, लेकिन इस दौरान लोगों को कन्फ्यूज़ कर गए

गॉड तो गॉड हैं उनके लिए क्या कॉपी राइट का मामला बनेगा? ;-)

Advertisement
pic
22 जून 2019 (अपडेटेड: 22 जून 2019, 12:09 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
विश्व कप का 27वां मैच. मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 212 रन पर ही ऑल आउट हो गई. श्रीलंका ने इस मैच को 20 रनों से जीत लिया. इस मैच के हीरो रहे तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा. मलिंगा ने 10 ओवर में 43 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए. शानदार गेंदबाजी के लिए मलिंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका को बधाई दी. ट्विटर पर लिखा,
श्रीलंका का शानदार प्रदर्शन. जो बैट से नहीं कर पाए, गेंद से कर दिखाया. मलिंगा की अगुवाई में सभी गेंदबाजों ने गजब का अनुशासन दिखाया और बैट्समैन को परेशानी में डाल दिया. इंग्लैंड को अभी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत से खेलना है. ऐसे में इस वर्ल्ड कप में हमें कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल सकती हैं.
ट्विटर के गॉडभी श्रीलंका की शानदार जीत पर बधाई देना चाहते थे. शायद उन्हें समझ नहीं आ रहा था बधाई दें तो कैसे दें. उन्होंने क्रिकेट के भगवान के ट्वीट को कॉपी किया और अपने टाइमलाइन पर पेस्ट कर दिया.  फिर क्या था. लोगों ने ट्विटर के गॉड को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने  लिखा आपको किसी दूसरे गॉड को कॉपी करने की जरूरत नहीं है. आप बैड गॉड हैं. एक ने लिखा कि मुझे नहीं पता था कि आप क्रिकेट भी देखते हैं. लेकिन शायद ट्विटर के 'गॉड' एक हिंट दे रहे थे, जिन्हें ऊपर के दो  हैंडल और कई सारे लोग समझ नहीं पाए. फिर एक यूजर ने लिखा कि गॉड का कहने का मतलब था कि @sachin_rt ही क्रिकेट के भगवान हैं और यह बात सही है. इस ट्वीट ने कन्फ्यूज़न दूर कर दिया- कहने का मतलब ये है कि 'गॉड' ने मान लिया कि सचिन तेंदुलकर ही क्रिकेट के असली भगवान हैं. बहरहाल आपको एक और मज़ेदार ट्वीट पढ़वा देते हैं-  मैं क्रिकेट नहीं देखता. क्या मैं नरक में जाऊंगा या फिर आप मुझे माफ कर देंगे. ट्विटर पर God नाम से ट्विटर एकाउंट है. हालांकि यह वेरिफाइड नहीं है. यानी ब्लू ट्रिक नहीं लगा है. (ईश्वर के हैंडल को वेरीफाई करने की गुस्ताखी कर ही कौन सकता है? ;-) ). लेकिन गॉड तो गॉड ठहरे. इसलिए ही तो इन्हें 5.95 मिलियन यानी लगभग 60 लाख लोग फोलो करते हैं. ट्विटर पर. वैसे तो अधिकतर लोग उन्हें किसी न किसी रूप में फॉलो करते ही हैं. अंततः - गॉड केवल जस्टिन बीबर को फ़ॉलो करते हैं. बेबी... बेबी... बेबी... उ या...
क्या सचिन, सहवाग वर्ल्ड कप में कमेंट्री कर नियम तोड़ रहे?

Advertisement

Advertisement

()