श्रीलंका में ईस्टर संडे को चर्च और होटलों में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद सरकार नेतत्काल प्रभाव से कर्फ्यू की घोषणा कर दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिकजूनियर रक्षा मंत्री रुवन विजवर्धन ने रविवार को बताया कि आठ विस्फोटों में 140लोगों की मौत हुई है. वहीं 400 से अधिक लोग घायल हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 185लोगों के मरने की खबर है. ज्यादातर ब्लास्ट में चर्च और होटलों को निशाना बनायागया. अब तक 8 धमाके हुए हैं. कोलंबो में संवाददाताओं से मंत्री ने कहा-जब तक चीजेंसुलझ नहीं जातीं, तब तक कर्फ्यू लागू रहेगा. श्रीलंका के सरकारी अधिकारियों नेन्यूज एजेंसी को यह भी बताया कि फेसबुक और व्हाट्सऐप सहित प्रमुख सोशल मीडिया कोबैन कर दिया गया है. गलत सूचनाओं और और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए ये कदमउठाया गया है. घायलों और मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है.Sri Lanka government declares curfew, shuts down access to major social mediasites https://t.co/NTdPdBCt8p pic.twitter.com/GA2HEXbKbI— Reuters Top News (@Reuters) April 21, 2019 पहले ही जताई गई थी आशंका मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक इन धमाकों के बारे में श्रीलंका पुलिस के पास पहले से इनपुटथा. पुलिस के मुख्य अधिकारी ने 10 दिन पहले अलर्ट किया था कि देशभर के मुख्य चर्चोंको निशाना बनाया जा सकता है. पुलिस चीफ पूजुथ जयसुंद्रा ने 11 अप्रैल को यह चेतावनीदी थी. अपनी तरफ से भेजे गए अलर्ट में जयसुंद्रा ने लिखा था, 'विदेशी खुफिया विभागने जानकारी दी है कि एनटीजी (नैशनल तोहिथ जमात) नाम का संगठन आत्मघाती हमलों कीतैयारी कर रहा है. हालांकि अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.'भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है' राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात कर दुख जताया है. पीएम नेट्वीट कर कहा, 'हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता की कोई जगह नहीं है. भारतश्रीलंका के लोगों के साथ पूरी तरह से खड़ा है. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरीसंवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. हेल्पलाइन नंबरजारी कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इन नंबरों परसंपर्क कर जानकारी ली जा सकती है. +94777903082, +94112422788, +94112422789,+94777902082, +94772234176. श्रीलंका में हुए ब्लास्ट के बाद विदेश मंत्री सुषमास्वराज ने कहा कि कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त से लगातार संपर्क में हैं.--------------------------------------------------------------------------------शर्म आती है कि हमारे बीच ऐसे लोग भी रहते हैं