इंजीनियरिंग वाले साइन कराने मंगल ग्रह तक चले जाएंगे
इस बीटेक स्टूडेंट को देखो. प्रोफेसर की शादी में गया. अपने नोट्स लेकर.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
चउबिस घंटा फेसबुक पर इंजीनियरिंग जोक्स पढ़ते हो. ठठाकर हंसते हो. लेकिन पता है कित्ती मुश्किल है एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट की जिंदगी. उम्र ए दराज मांग के लाए थे चार दिन, दो असाइनमेंट में कट गए दो एग्जाम में. इस लड़के को देख लो यकीन आ जाएगा. जो साइन कराने अपने प्रोफेसर की शादी में पहुंच गया.
केरल के मूसालियर इंजीनियरिंग कॉलेज का स्टूडेंट है श्रीनाथ. सेमेस्टर आठ. ये साहब आए थे अपने प्रोफेसर की शादी में. सोचा एक पंथ दो काज कर लें. साथ में अपना रजिस्टर लेकर आए थे. दौड़ के उसमें साइन कराया. और साथ खड़े होकर फोटो भी खिंचा लिया. बुरा हाल था दुल्हन का. उसने अपनी हंसी को बड़ी मुश्किल से कंट्रोल किया. 15 मई को ये वीडियो यूट्यूब पर डाला गया है. आप भी देख लो.
https://www.youtube.com/watch?v=1brmumocVNA&feature=youtu.be

