The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • spicejet pilot welcomes passengers with his poem wins hearts on social media

VIDEO: पायलट ने ऐसे अंदाज में अनाउंसमेंट किया कि लोग बोले- "आपको तो शायर होना चाहिए"

पायलट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
pic
1 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 1 जनवरी 2023, 07:59 PM IST)
pilot viral video
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (फोटो पायलट मोहित तेवतिया के इंस्टाग्राम से साभार है)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया (Social media) पर एक वीडियो वायरल है. सीन है यात्रियों से भारी एक फ्लाइट के अंदर का. लोग जहाज के उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं. तभी प्लेन का पायलट अनाउंसमेंट करते हैं. वही अनाउंसमेंट जो सभी पायलट फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले करते हैं. जिसमें वे अकसर यही बोलते हैं कि 'सभी यात्री अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, अब से कुछ ही देर में फ्लाइट उड़ान भरने वाली है.' 

अकसर उनके इस अनाउंसमेंट की स्पीड राजधानी ट्रेन की स्पीड की बराबरी करने लगती है. लेकिन हम जिस वीडियो की बात कर रहें हैं उसमें पायलट किसी कवि से कम नहीं दिख रहे. पायलट ने जिस अंदाज में एक बोर कर देने वाली सूचना को सुनाया है, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

दरअसल, पायलट ने पूरी सूचना को एक कविता की तरह सुनाया और लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई. चलिए आप पहले इस वीडियो को देख लीजिए.

वायरल विडियो में पायलट ने कहता है, 

'नमस्कार श्रीमती और श्रीमान
विमान कक्ष से आप सभी के लिए है पैगाम 
आज की इस उड़ान के लिए स्पाइस जेट ने भेजे हैं दो विद्वान 
जिनमें से मैं 'पोएटिक पायलट' आपका कप्तान 
और दूसरा निलेश मेरे सह-कप्तान 
स्वागत है आप सभी का 'एज ए मेहमान'

अब जिम्मेदारी हमारी करना आपका सम्मान 
अगर हमने सहजता पूर्वक किया अपना काम 
तो अब से सवा घंटे में होगा गंतव्य पर प्रस्थान 
तो ज़रा दें फेफड़ों को आराम और न करें धूम्रपान 
वरना दंडनीय हो सकता है अंजाम 

अगर ऊंचाई की बात करें तो होगा 32 हजार फीट का मुकाम 
क्योंकि और ऊपर गए तो शायद दिख सकते हैं भगवान 
आज साढ़े आठ सौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ेगा ये विमान 
और सर्दी बहुत होगी बाहर, शून्य से 47 डिग्री कम होगा तापमान 
अगर मौसम खराब हो तो बांध कुर्सी की पेटी करें विश्राम 
और कोई भी आवश्यकता हो तो बेझिझक करें विमानकर्मियों को परेशान

सभी विमानकर्मियों से है गुजारिश कृपया बनाए रखिएगा का मुस्कान 
और आप सभी का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए उपलब्ध है जलपान 
अब सहयात्रियों से वार्तालाप करें शायद रास्ता कटे आसन
और बातें होंगी आखिरी चरण के दौरान 
तब तक आनंद लीजिएगा जमीन से ऊपर खूबसूरत होगा आसमान'

बताया जा रहा है ये वीडियो 5 दिन पुराना है. और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 84 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 13 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है. यही नहीं 4 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग पायलट मोहित की जमकर तारीफ कर रहे हैं.  अमित नाम के यूजर ने लिखा है, 

"ये किस प्रोफेशन में आ गए आप, आपको तो शायर होना चाहिए."  

वहीं प्रियंका लिखती हैं, 

"हमें ऐसा कप्तान क्यों नहीं मिलता" 

यही नहीं श्रेया नाम की यूजर ने तो स्पाइस जेट से ये गुजारिश तक कर डाली की पायलट की सैलरी बढ़ा दी जाए. वहीं सुमित लिखते हैं कि इसे कहते हैं प्रोफेशन के साथ पैशन को फॉलो करना.

विदेशी पायलट्स के अनाउंसमेंट के इस तरह के मजेदार वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल होते हैं. लेकिन अब इस लिस्ट में एक इंडियन पायलट की वीडियो भी शामिल हो गई है.  

वीडियो: अरुण गोविल ने वायरल वीडियो पर महिला का पूरा किस्सा लल्लनटॉप को सुना दिया

Advertisement

Advertisement

()