31 दिसंबर. साल 2016, साल की आखिरी तारीख. एक ओर तो तमाम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी का भाषण सुनने के लिए बैठे थे वहीं कई दिन से मुफ्त में इंटरनेट से अघाए लोगजिओ के नए रेट का इंतज़ार कर रहे थे. सितंबर 2016 में रिलायंस जियो 4जी के लांचहोने से देश में मुफ्त इंटरनेट युग का आगाज हुआ . वेलकम ऑफर, जियो का सिम खरीदिए औरमुफ्त इंटरनेट की मौज उड़ाइए. मगर जी भर कर यूट्यूब वीडियो दिखाने वाली ये सेवादिसंबर 2016 तक के लिए ही थी.जिओ 4जी के साथ रिलायंस सबसे तेजी से बढ़ने वालीटेक्नोलॉजी कंपनी होने का दावा करती है. दिसंबर तक कंपनी ने 52 मिलियन यूजर जोड़ लिएथे.खैर अब नई लिस्ट आ गई है. जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है, लेकिन थोड़ी कटौती के साथ.31 मार्च 2017 तक मुफ्त इंटरनेट की सेवा जारी रखी गई है. रिलायंस ने नए साल कीशुरुआत में ‘हैप्पी न्यू ईयर ऑफर’ पेश किया है. 1 जनवरी 2017 से. अब आप एक दिन मेंहाईस्पीड 1 जीबी इंटरनेट ही इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद नेट स्पीड घटकर 128KBPS हो जाएगी. इससे पहले ये सीमा 4 जीबी प्रतिदिन की थी.अधिक डेटा के लिएआपको अपनी जेब ढीली करनी होगी. 1 जीबी की सीमा के बाद 4जी स्पीड के लिए अलग से पैसेखर्चने होंगे. प्रतिदिन 1 जीबी का पैक 51 रूपये का होगा और 301 रूपये में 28 दिनोंके लिए 6 जीबी. रिलायंस ने वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग सुविधा को हमेशा फ्री रखने कावादा भी किया है. इस बारे में बेफिक्र रहने को कहा गया है. लेकिन मुफ्त इंटरनेट केलॉलीपॉप का मीठापन कम तो हो ही गया है.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी अभिषेक ने लिखी है.