The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Speeding car hit three vehicles thee people injured in jaipur and accused is 17 years old

17 साल का लड़का कार चला रहा था, पहले स्कूटी को टक्कर मारी, फिर बाइक, फिर कार में ठोक दिया

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2023, 03:24 PM IST)
Speeding car hit three vehicles in Jaipur
फुटेज का स्क्रीनशॉट और क्षतिग्रस्त कार (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान के जयपुर (Jaipur) में एक तेज रफ्तार कार तीन गाड़ियों को टक्कर मारते गई. इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. घायलों में एक महिला भी है. इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. सामने आ रही गाड़ियों को रौंदती गई.

नाबालिग चला रहा था कार!

आजतक के विशाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक कार चलाने वाला आरोपी नाबालिग है. उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है. घटना मालवीय नगर के प्रधान मार्ग की है. गुरुवार, 9 फरवरी को आरोपी नाबालिग कार में मालवीय नगर से गुजर रहा था. सबसे पहले कार ने एक स्कूटी को टक्कर मारी, इसके बाद एक बाइक और फिर एक कार को टक्कर मारी. 
तेज़ टक्कर के कारण सभी वाहनों के आगे का हिस्सा उड़ गया.

Jaipur accident footage
हादसे का CCTV फुटेज स्क्रीनशॉट (क्रेडिट: आजतक)

हादसे के दौरान स्कूटी पर एक महिला थी. जानकारी के मुताबिक महिला की तीन उंगलियां कट गईं. वहीं बाइक पर दो युवके थे, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चलाने वाले को पकड़ लिया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया.

घायलों के हाथ-पैर फ्रैक्चर

पुलिस ने बताया कि 9 फरवरी की दोपहर सूचना मिली थी कि प्रधान मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने गई वाहनों को टक्कर मार दी. जांच में पता चला कि कार चलाने वाला आरोपी नाबालिग है. हादसे के दौरान स्कूटी पर सवार दिव्या कायथवाल, बाइक पर बैठे हितेश अग्रवाल और मनोज शर्मा घायल हुए हैं. तीनों के हाथ-पैर फ्रैक्चर हुए हैं. घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक कार चलाने वाला नाबालिग आरोपी उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है. वो फिलहाल अपने परिवार के साथ जयपुर के मालवीय नगर में रहता है. आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- सुबह जिसकी खबर छापी, दोपहर को उसने कार से पत्रकार को मारी टक्कर, मौत हो गई

वीडियो: अमृतसर में ई-रिक्शा चालक का सड़कों पर कोहराम, 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर भाग निकला

Advertisement

Advertisement

()