The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Special prayers being offered for Lance Naik Hanumanthappa

हनुमनथप्पा की सलामती के लिए नमाज, आरती और प्रार्थना

लॉन्स नायक हनुमनथप्पा की जंग जारी है. मौत से जिंदगी की जंग. पूरा देश जाति मजहब की खाई से बाहर आकर उनके लिए दुवा कर रहा है. तस्वीरें देखो.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2016, 08:56 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
लॉन्स नायक हनुमनथप्पा हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. फिलहाल डीप कोमा में हैं. लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर. लेकिन उनकी जंग ने देश की इबादतों को एक कर दिया है. हर शख्स उनकी जान की सलामती की दुवा कर रहा है. अपने तरीके से. वो देखो मुसल्ले बिछे हैं. मुसल्लों पर हाथ दुवा के लिए उठे हैं. दुवा हनुमनथप्पा के लिए. सोचने में वक्त बरबाद न करो. सिर्फ इनकी दुवा में अपनी दुवा मिला दो. https://twitter.com/ANI_news/status/697443427730870273 ये बुद्ध के अनुयायी हैं. बोधगया बिहार में मोमबत्ती की लौ किसके लिए जला रखी है बच्चों ने? देश के सिपाही के लिए. मासूमों की प्रार्थना ऊपर वाला किस तरह सुनता है, ये ऊपर वाले का हिसाब है. अभी तो ये सब दिल को छूकर निकल रहा है. https://twitter.com/ANI_news/status/697630497048932352 बनारस के दशाश्वमेधघाट पर ये आरती रोज होती है गंगा जी की. लेकिन इस वाली आरती में बड़ी शिद्दत से कुछ मांगा जा रहा है. हनुमनथप्पा की जिंदगी और सेहत. हर मंत्र मुंशी प्रेमचंद के भगत सरीखा हो. इसके लिए प्रार्थना करो. https://twitter.com/ANI_news/status/697063915935498240 पीएम मोदी हॉस्पिटल जाकर हाल चाल लिए. अमिताभ बच्चन ने भी हनुमनथप्पा के जीवन के लिए प्रार्थना की. रेत पर कलाकारी दिखाने वाले सुदर्शन पटनायक ने अपना तरीका अपनाया. ये देखो. https://twitter.com/ANI_news/status/697462910038085632 ऐसे मौके बहुत कम आते हैं जब अपने देश के लोग जाति धरम भूल कर किसी काम में लगें. हाथ से हाथ पकड़े लोगों का गोला देखे हो? वो गोला एक जंजीर सा होता है. इस जंजीर की हर कड़ी के बीच में हैं हनुमनथप्पा. आज हम दोनों को फ़ुरसत है चलो इश्क करें ये मुनाफे की तिजारत है चलो इश्क करें मैं हिंदू, तू मुसलमां, ये सिख, वो ईसाई यार छोड़ो ये सियासत है चलो इश्क करें राहत इंदौरी

Advertisement

Advertisement

()