जल में रह कर मगर से बैर वाली कहावत तो सुनी होगी मगर शार्क से टक्कर, वो भी गहरेसमुद्र के अंदर. बड़े-बड़े सूरमा सुनकर ही घबरा जाएं. अगर यकीन न हो तो स्पीलबर्गकी फिल्म 'जॉज़' देख लेना. ऑस्ट्रेलिया के स्पियर फिशरमैन डेनियल कुछ दिन पहलेसमंदर में मछली मारने उतरे. स्पियर फिशरमैन उन लोगों को कहते हैं जो भाले से मछलीमारते हैं. ये मछली पकड़ने का सबसे पुराना तरीका है. गहरे समंदर में पहुंचने परडेनियल ने देखा कि लगभग 50 मीटर नीचे से एक बुल शार्क उनकी तरफ आ रही है. बुल शार्कअमूमन इंसानों पर हमला नहीं करती हैं. तो डेनियल को लगा कि शार्क करीब से निकलजाएगी. मगर शार्क जब 6 मीटर दूर रह गई तो डेनियल को अहसास हुआ कि शार्क उन पर अटैककरना चाहती है. इसके बाद जिस तरह से डेनियल ने शार्क से बचाव किया वो बहादुरी काहैरान कर देने वाला नमूना है. पूरी घटना डेनियल के सूट में लगे गो-प्रो कैमरे मेंरिकॉर्ड हुई है. हालांकि लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि बुल शार्क के व्यवहारमें अचानक से क्यों बदलाव आया है. बहरहाल आप इस घटना का ये वीडियो देखिए.https://www.youtube.com/watch?v=pnA5DT3ilQw--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें :जलीकट्टू से कम नहीं हैं ये जानवरों से होने वाले खूनी खेलजानवरों संग सेल्फी में है इस आदमी की मास्टरीजवानी बचाने वालों की जान खतरे में