8 जनवरी 2018 का दिन था. ट्विटर पर एक ट्वीट आया. ट्विटर हैंडल एक अंतरिक्ष यात्रीका था, जिसका नाम है नोरिसिगे कनाई, तो दिलचस्पी बढ़नी स्वाभाविक थी. जापान का यहएस्ट्रोनॉट ट्वीट करने के दौरान भी अंतरिक्ष में ही था. उसने ट्विटर पर लिखा था किअंतरिक्ष में रहने के दौरान उसकी लंबाई में 9 सेन्टीमीटर (3.5 इंच) बढ़ोतरी हुई है.उसने दावा किया कि इस लंबाई में बढ़ोतरी सिर्फ तीन हफ्ते में हुई है.नोरिसिगे कनाई के इस ट्वीट के बाद हंगामा मच गया. अगले ही दिन नोरिसिगे को इस बातका एहसास हुआ कि उसने जो कहा है, उससे पूरी दुनिया में हंगामा मचा हुआ है. इसके बाद9 तारीख को उसने अपने ट्वीट के लिए माफी मांग ली और कहा कि उससे नापने में गलती हुईहै. उसकी लंबाई में 9 सेन्टीमीटर नहीं, बस दो सेन्टीमीटर की बढ़ोतरी हुई है.無重力環境でしばらく生活していると、背骨の骨の隙間が開いて、身長が伸びるといわれています。人によっては、腰や背中に痛みを感じることもあるそうです。ロシア人船長に「9cmは伸びすぎだろう?」と怪しまれたので、自分で簡易的に再計測してみたところ、だいたい182cm。地上より+2cmでした。— 金井 宣茂 (@Astro_Kanai) January 9, 2018計測ミス(?)なのに、大変な話題になってしまったみたいで、とんだフェイクニュースを大変失礼しました。腰や背中は痛くないし、むしろ肩こりがなくなったくらいなので、やっぱり9cmは伸びてないと思います。さすがベテランのシュカプレロフ飛行士。帰りのソユーズにも乗れそうで、少し安心です。— 金井 宣茂 (@Astro_Kanai) January 9, 2018लेकिन सवाल तो फिर भी है कि क्या अंतरिक्ष में जाने पर इंसान की लंबाई बढ़ जाती है?इसका जवाब है हां. अंतरिक्ष में रहने के दौरान इंसान की लंबाई में बढ़ोतरी होती है.नासा ( National Aeronautics and Space Administration)ने अपनी स्टडी के दौरान येपाया है कि जो भी अंतरिक्षयात्री अंतरिक्ष में जाते हैं, उनकी लंबाई जितनी होती है,उसकी तीन फीसदी लंबाई बढ़ जाती है. उदाहरण के लिए अगर कोई इंसान 180 सेंटीमीटर लंबाहै, तो अंतरिक्ष में रहने के दौरान उसकी लंबाई तकरीबन 5 सेंटीमीटर बढ़ जाती है.यानि 180 सेंटीमीटर का इंसान अंतरिक्ष में 185 सेंटीमीटर का हो सकता है.कनाई ने ये फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं.अब वजह भी बता देते हैं, जो नासा के वैज्ञानिकों ने बताई हैइन्सान जब धरती पर रहता है, तो वह गुरुत्वाकर्षण के दायरे में रहता है.गुरुत्वाकर्षण वो ताकत है, जिससे धरती किसी चीज को अपनी ओर खींचती है. कोई भी चीजअगर आसमान की तरफ उछाली जाए, तो वो धरती पर वापस आ जाती है, इसकी वजह वहीगुरुत्वाकर्षण ही है. अंतरिक्ष के पास ये ताकत नहीं होती है. इन्सान जब धरती पररहता है, तो गुरुत्वाकर्षण की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी की लंबाई एक वक्त के बादनहीं बढ़ती है. जैसे ही वह अंतरिक्ष में जाता है, गुरुत्वाकर्षण खत्म हो जाता है औरउसकी रीढ़ की लंबाई में बढ़ोतरी हो जाती है. ये लंबाई 3 से 5 सेंटीमीटर तक की होतीहै.हमारी रीढ़ की हड्डी स्प्रिंग जैसी होती है. गुरुत्वाकर्षण की वजह से नीचे की ओरदबी होती है. जैसे ही अंतरिक्ष में जाते हैं, स्प्रिंग फैल जाती है और इन्सान कीलंबाई बढ़ जाती है.हालांकि जब इन्सान धरती पर लौट आता है, तो कुछ ही वक्त के बाद गुरुत्वाकर्षण की वजहसे उसकी लंबाई कम हो जाती है और वो अपनी पुरानी स्थिति में आ जाता है. वैज्ञानिकोंके मुताबिक रीढ़ की हड्डी में कई जोड़ होते हैं. गुरुत्वाकर्षण की वजह से येएक-दूसरे से काफी करीब से जुड़े होते हैं. जब गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है, तो रीढ़की लंबाई के जोड़ों में थोड़ा सा गैप हो जाता है, जिससे लंबाई बढ़ जाती है. इसकेअलावा खून का संचार भी गुरुत्वाकर्षण की कमी की वजह से ऊपर की ओर ही होता है.पता कैसे चला, ये भी तो जान लोदरअसल अंतरिक्षयात्री जब अंतरिक्ष में जाते थे, तो कुछ दिनों के बाद उन्हें लगता थाकि उनकी लंबाई बढ़ गई है. वापस आते थे, तो उनकी लंबाई बढ़ी होती थी और कुछ दिनों केबाद सब पहले जैसा हो जाता था. वैज्ञानिकों ने ये निष्कर्ष तो निकाल लिया कि लंबाईबढ़ती है. लेकिन ये कैसे बढ़ती है, इसकी जांच की जानी थी. इसके लिए नासा केवैज्ञानिकों ने नया तरीका निकाला. उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में गए अंतरिक्षयात्रियों को अल्ट्रासाउंड मशीनें दे दीं. इन अल्ट्रासाउंड मशीनों के जरिए अंतरिक्षयात्रियों ने एक दूसरे की रीढ़ की हड्डी को स्कैन किया, जिसकी जांच रिपोर्टतुरंत-तुरंत धरती पर बैठे शोधकर्ताओं को भेजी जा रही थी. इसके लिए 30 दिन, 90 दिनऔर 150 दिन का अंतराल तय किया गया और इस दौरान होने वाली लंबाई की बढ़ोतरी को नापागया. अंतिम निष्कर्ष के तौर पर नासा के वैज्ञानिकों ने पाया कि इन्सान अपनी लंबाईका तीन फीसदी तक अंतरिक्ष में रहने के दौरान लंबा हो सकता है.पहले भी अंतरिक्षयात्रियों ने किए हैं दावेस्कॉट केली (दाएं) ने भी दावा किया था कि उनकी लंबाई बढ़ गई है.नोरिसिगे कनाई पहले ऐसे शख्स नहीं हैं, जिन्होंने अपनी लंबाई के बढ़ने के बारे मेंदावा किया था. उनसे पहले मार्च 2016 में नासा के वैज्ञानिक स्कॉट केली लगभग एक सालअंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर वापस लौटे थे. आने के बाद उन्होंने भी कहा थाकि उनकी लंबाई पांच सेंटीमीटर बढ़ गई है. हालांकि बाद में उनकी लंबाई पहले वालीस्थिति में आ गई थी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:जब बीमार रामानुजन ने बिस्तर पर पड़े-पड़े कहा, ये नंबर बहुत खास हैब्रह्मांड में मिला है हमारा जुड़वा भाई, नासा ने तस्वीरें दिखाईंये मिस्ट्री टाइप चीज एलियन्स के यहां से आई है, नाम है ओमुअमुआअन्तरिक्ष में उड़ते इन लज्ज़तदार पिज़्ज़ा का विडियो देखा आपने?दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक ने बताया, हमारी आठवीं पीढ़ी के बाद खत्म हो जाएंगेइंसान!वीडियो में समझिए रैंकिग पर्सेंटेज और पर्संटाइल का फर्क होता क्या है?