The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • SP Leaders Arrested UP Kushinagar Fake Currency Smuggling Gang Rafi Khan

यूपी: जाली नोट छाप तस्करी करने के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, प्रिंटर और स्कैनर से...

Kushinagar Fake Currency Gang: गिरफ्तार 10 आरोपियों में समाजवादी पार्टी के 2 नेताओं का नाम भी शामिल है. वहीं इस मामले में 4 आरोपी फरार चल रहे हैं.

Advertisement
pic
pic
रवि सुमन
| संतोष शर्मा
24 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:52 AM IST)
SP Leader Arrested
समाजवादी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी हुई है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जाली नोटों की तस्करी के आरोप में समाजवादी पार्टी के दो नेताओं की गिरफ्तारी हुई है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar Fake Currency) जिले में पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह की जानकारी दी है. इंडिया टुडे से जुड़े संतोश शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें सपा की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान ‘बबलू’ का नाम भी शामिल है.

Rafi Khan गिरफ्तार

आरोप है कि रफी खान इस गैंग का मास्टरमाइंड था. और नेपाल-UP-बिहार के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में जाली नोटों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था. आरोप के अनुसार, रफी स्कैनर और प्रिंटर की मदद से नेपाल के रास्ते जाली नोटों का कारोबार कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों में नौशाद खान नाम का व्यक्ति भी शामिल है जिसे सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 43 लाख के फ्रॉड की शिकायत से पकड़ा गया ऑनलाइन ठगी गिरोह, वॉट्सऐप-टेलीग्राम से लोगों को फंसाते थे

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी-

  1. औरंगजेब
  2. मोहम्मद रफी
  3. नौशाद खान
  4. परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी
  5. शेख जमालुद्दीन
  6. नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना
  7. रेहान खान उर्फ सद्दाम
  8. रफी खान उर्फ बबलू 
  9. हाशिम खान
  10. सिराज हशमती 
4 आरोपी फरार

वहीं इस मामले में 4 आरोपी फरार चल रहे हैं. इसमें बिहार के सिवान के रहने वाले जितेंद्र यादव, गोपालगंज के रहने वाले मनीष कुमार और करुद्दीन का नाम शामिल है.

जिले के तमकुही राज थाना क्षेत्र से पुलिस ने 5.62 लाख के नकली नोट, 1.10 लाख रुपये के असली नोट और 3000 नेपाली मुद्रा के साथ 10 देसी तमंचे, 4 सुतली बम, 2 नेपाली सिम समेत 26 फर्जी दस्तावेजों पर खरीदे गए सिम बरामद किए हैं. SP संतोष कुमार मिश्रा ने इस घटना की जानकारी दी है.

पुलिस ने बताया कि 4 फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा है कि चारों का जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. 

शाहिद कपूर की सीरीज से प्रेरित

पिछले दिनों गुजरात के सूरत से भी ऐसी ही एक खबर सामने आई थी. 22 सितंबर को पुलिस ने बताया था कि यहां के एक ऑनलाइन कपड़ा स्टोर के दफ्तर में जाली नोट छापे जा रहे थे. इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस उपायुक्त राजदीप नकुम ने बताया था कि आरोपी शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ से प्रेरित हो गए थे. इस सीरीज में शाहिद कपूर ने जाली नोट छापने और उसकी तस्करी करने वाले एक अपराधी का किरदार निभाया है.

वीडियो: उत्तर प्रदेश के बहराइच में 10 लोगों की मौत का ज़िम्मेदार भेड़िया या कोई और?

Advertisement

Advertisement

()