The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • South Superstar Mohanlal's song jimmiki kamal is the latest internet sensation with more than 22 million views on Youtube

इस मलयाली सुपरस्टार ने बता दिया कि उम्र का भौकाल से कोई लेना-देना नहीं है

इनकी फिल्म का गाना 'जिमिक्की कमल' इंटरनेट पर ग़दर काट रहा है

Advertisement
pic
25 सितंबर 2017 (अपडेटेड: 22 अक्तूबर 2017, 07:47 AM IST)
Img The Lallantop
साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल का ये गाना इंटरनेट पर गज़ब का वायरल हुआ है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आजकल इंटरनेट पर 'जिमिक्की कमल' नाम का एक गाना बहुत वायरल हो रहा है. ये गाना है मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की ओणम पर रिलीज़ हुई फिल्म 'वेलीपदिन्ते पुष्टकम' का. इसके बोल 'जिमिक्की कमल' का मतलब है 'मां का झुमका'. इस गाने को अब तक यूट्यूब पर दो करोड़ से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.
लेकिन इस गाने में ऐसी क्या खास बात है जो ये लोगों के इतना सिर चढ़ा हुआ है? पहले वो गाना देख लीजिए:

पहली बात ये कि इस गाने के बोल अमेरिका के मशहूर टीवी प्रेजेंटर जिमी किमेल के नाम से काफी मिलता जुलता है. ये वही जिमी किमेल हैं जिन्होंने इस साल फरवरी में हुए ऑस्कर/अकैडमी अवॉर्ड्स को होस्ट किया था. इसके अलावा इनका टीवी शो 'जिमी किमेल लाइव' भी अमेरिका में बहुत फेमस है. मतलब स्टार आदमी हैं.
jimmy
ये वही जिम्मी किमेल हैं जिन्होंने इस साल फरवरी में हुए ऑस्कर/अकैडमी अवॉर्ड्स को होस्ट किया था.

मगर उनका इस गाने से कोई लेना देना नहीं है लेकिन इनके नाम से इस गाने का लिरिक्स थोड़ा-बहुत मिलता जुलता है. इतना होना था कि लोगों ने जिमी को भी इस गाने के साथ टैग करना शुरू कर दिया. एक ट्विटर यूज़र ने जिमी से पूछा कि क्या आपने ये गाना सुना है जिस पर उन्होंने ने कहा 'नहीं'. यहां देखिए वो ट्वीट:
इस गाने पर इंडिया में लोगों ने 'जिम्मिकी कमल डांस चैलेंज' का रूप दे दिया है. मतलब लोग इस गाने को एक दूसरे से शेयर करते हुए इसका डांस स्टेप कर के दिखाने का चैलेंज दे रहे हैं. ये ठीक कुछ साल पहले दुनियाभर में मशहूर हुए 'आइस बकेट चैलेंज' की तरह है. सब लोग गाने का डांस स्टेप कॉपी कर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं और अपने दोस्तों को भी ये चैलेंज दे रहे हैं.
अभी ये सब चल ही रहा था कि इस मोहनलाल ने खुद ही इस चैलेंज का हिस्सा बनते हुए खुद के डांस का एक वीडियो रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया. उनके इस वीडियो को अब तक तकरीबन 50 लाख लोग देख चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है.
मोहनलाल वाला वर्ज़न आप भी देख लीजिए:

इसके पहले भी कुछ गाने इंटरनेट पर ऐसे वायरल हुए थे कि सबकी जुबान पर चढ़ गए. गानों की भाषा उनकी वायरल जर्नी में कहीं से भी बाधा नहीं बनी. अब तक भारत में दो गाने बहुत तेजी और वायरल हुए थे जिन्हें हर दूसरा इंसान गुनगुनाता दिख जाता था. पहला था धनुष का गाया हुआ टैंगलिश (तमिल+इंग्लिश) गाना 'कोलावेरी डी'. इसे अब तक 13 करोड़ लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं. अब जब इतने लोग देख ही चुके हैं तो आप भी देख लीजिये:

दूसरा था कोरियाई गाना 'गैंगनम स्टाइल' जिसे गाया था पीएसवाई (PSY) ने. भले ही लोगों को समझ नहीं आए कि गाने में क्या बोला जा रहा है बावजूद इसके वो इसे रट जाते हैं.  इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 2.9 बिलियन व्यूज़ यानी कि 209 करोड़ देख चुके हैं. जाते-जाते इसका वीडियो भी देखते जाइए:

 


वीडियो देखें:

ये भी पढ़ें:

अजय देवगन की इस भुतही कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर आ गया है

खुशखबरी : अगले ऑस्कर के लिए इंडिया से न्यूटन भेजी जाएगी

हिंदी फिल्मों के 7 कैरेक्टर्स जिनको सिर्फ मेकअप के लिए याद रखा जाएगा

Advertisement

Advertisement

()