साउथ कोरिया की यूट्यूबर ने खाए गोलगप्पे, ऐसे-ऐसे रिएक्शन दिए कि वीडियो वायरल हो गया
इमली के पानी से लेकर पुदीना और जलजीरा, सब चख लिया.
.webp?width=210)
गोलगप्पा या पानी पूरी. इसका जलवा तो शायद पूरे देश में है और अब शायद विदेशों में भी ये अपनी धाक जमाए हुए है. परदेशी भी अब इसके स्वाद के मुरीद हो रहे हैं. इसी ट्रेंड में शामिल हुई हैं दक्षिण कोरिया (South Korea) की मेगी किम (Meggy Kim). इन्होंने भारत (India) आकर गोलगप्पे खाए और फिर रेटिंग भी दी.
मेगी किम इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो नीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने गोलगप्पों के अलग-अलग फ्लेवर्स ट्रॉय किए हैं. फिर सबकी रेटिंग दी. सबसे पहले मेगी ने चखा इमली के पानी वाला गोलगप्पा वो शायद उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आया तो उसको रेटिंग दी 10 में से 3. फिर ट्राय किया जलजीरा वाला और उसको रेटिंग दी 10 में से 1.
फिर हाज़मा फ्लेवर को दिए 10 में से 8 नंबर. हिंग को 10 में से 5. पुदीने को मिले 9 मार्क्स. लहसुन और नींबू को फुल मार्क्स मिले. मेगी ने अपनी ये वीडियो 20 दिसंबर को शेयर की थी, जिसपर 73 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
लोगों ने क्या कहा?मेगी की वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने कहा,
'ये होती कौन हैं पानी पूरी को रेट करने वाली'
तो निशीता लिखती हैं,
' मैं कोलकाता से हूं और बस ये कहना चाहती हूं कि गोलगप्पों के लिए इमली का पानी अंडररेटेड है. '
रीवा लिखती हैं,
‘ भारतीय होते हुए मुझे सिर्फ दो फ्लेवर पता हैं एक तीखा वाला और एक मीठा वाला ’
शिखा जैन नाम की यूजर उनके पहनावे को देख कर पूछने लगीं,
' क्या आप इंडिया में रहती हैं? '
मेगी की इस पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन आए हैं. उनकी पोस्ट को काफी शेयर किया जा रहा है. खूब बातें हो रही हैं.
(ये स्टोरी हमारे साथी आर्यन ने लिखी है.)
वीडियो: इस गोलगप्पे वाले का मंथली प्लान देखकर ग्राहक टूट पड़ते हैं

