साउथ अफ्रीका पहुंचकर पहले दो टेस्ट मैच हारने के साथ सीरीज गंवाने का सारा दोषकप्तान विराट कोहली को दिया जा रहा है. कप्तान ने जिस तरह अजिंक्य रहाणे औरभुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर बिठा दिया, उसे लेकर भी कोहली की बतौर कप्तान काफीआलोचना हुई है. इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने तो यहां तक कहदिया कि वो कोहली को भारत के कप्तान के रूप में लंबी रेस का घोड़ा नहीं मानते हैं.एक अफ्रीकी टीवी शो में स्मिथ ने कहा है कि उनको लगता है कि विराट कोहली इंडिया केलिए लंबे समय तक कप्तानी नहीं कर पाएंगे. " मुझे लगता है कि टीम इंडिया के सपोर्टस्टाफ में एक बंदा ऐसा चाहिए जो कोहली से बात कर सके. उसके फैसलों पर सवाल करे औरउसे बतौर कप्तान आगे बढ़ने में हेल्प करे. अभी हो ये रहा है कि कोहली अपने फरमानटीम को सुना देता है और वो लगातार टीम में भी बदलाव कर देता है." कोहली ने बतौरकप्तान अभी 34 टेस्ट मैच खेले हैं और हर मैच में टीम में एक न एक बदलाव किया है.कोहली ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम को समझदारी से खेलने की हिदायत दी है.कोहली को गुस्सैल बताते हुए इस पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा कि कोहली यूं तोकाफी रचनात्मक दिमाग वाला क्रिकेटर है और उसकी आक्रामकता उसके निजी प्रदर्शन को ऊपरले जाने में तो हेल्प करती है, मगर जब बात आती है पूरी टीम को साथ लेकर चलने की तोकोहली इसमें फेल होते दिखता है. इसलिए जरूरी है कि एक ऐसा इंसान बीच में हो जोकोहली को सोचने पर मजबूर करे कि वो कहां गलत फैसले ले रहा है.इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंडिया टुडे टीवी से कहा कि स्मिथ कीराय से वो इत्तेफाक़ नहीं रखते. साथ ही ये भी जोड़ा कि ये कोहली का बतौर कप्तानपहला बड़ा विदेशी दौरा है. उसके पास विदेशी धरती पर कप्तानी करने का एक्सपीरियंसनहीं है. अभी दो ही मैच हारे हैं कि हम कोहली को एक फेल कप्तान कहने लगे. कोहली केलिए ये सब कहना कुछ ज्यादा ही कठोर होना है. मुझे पूरा यकीन है कि कोहली इंग्लैंडऔर ऑस्ट्रेलिया के टूर के बाद एक परिपक्व कप्तान बनकर उभरेगा.कोहली पर इस बयान के बाद कई लोग स्मिथ को घेरने लगे हैं.अब विराट कोहली की काबिलियत पर सवाल उठा तो सौरव गांगुली समेत कई लोग और फैक्ट्स केसाथ स्मिथ पर हमला बोलने उतर आए. क्रिकेट के जानकारों ने स्मिथ के इतिहास पर नजरडाली तो पता चला कि खुद उन्होंने 44 टेस्ट मैचों में टीम चेंज की थी. कोहली तो इसमामले में उनसे काफी पीछे हैं.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:तीसरे टेस्ट में अगर इंडिया की बैटिंग चल गई तो इन जुड़वा भाइयों को थैंक्यू बोलनावो दिन जब पाकिस्तान के खिलाफ धोनी बावला हो गया थाकौन है ये बॉलर जिसे ऑस्ट्रेलिया अपना अगला शेन वॉर्न बता रहा है