The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Soorat businessman did not deposit 6000 crores in a bank after ban on currency notes of Rs 500 and 1000

सब अफवाह है - जिसने मोदी जी का सूट खरीदा, उसने 6000 करोड़ नहीं जमा करवाए

नोटबंदी के दौरान एक और अफवाह.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
16 नवंबर 2016 (Updated: 15 नवंबर 2016, 03:55 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
नोट बंद हैं. लेकिन फ़ेसबुक और व्हाट्सैप खुला है. वहां कोई पाबन्दी नहीं है. कोई मनाही नहीं है. अफवाह जितनी फैलानी है, फैलाओ. वहां तो ये भी शर्त नहीं है कि एक अफवाह फ़ैलाने के बाद उंगली पर निशान छोड़ दिया जायेगा. जिससे आप दूसरी अफवाह न फैला पाएं. हुआ ये कि पिछले दो दिनों से हर जगह ये खबर चल रही थी कि वो हज़रात, जिन्होंने मोदी जी का सूट 4.3 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्होंने बैंक में 6000 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं. लालजी पटेल फ्रॉम सूरत. हीरा कारोबारी. इन्होंने ही नरेंद्र मोदी का सूट 4.3 करोड़ रुपये में खरीदा था. और अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया था. कहा जाने लगा कि किसी आदमी ने बैंक में 6000 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं. किसी ने कह दिया कि ये वही आदमी है, जिसने मोदी का सूट खरीदा था. और बस, चल पड़ी हवा. अफवाह युक्त हवा. इससे पहले कि मामला संभल पाता, जनता को विश्वास हो चला था कि लालजी पटेल ने बैंक में 6000 करोड़ रुपये जमा करवाए हैं. ये भी कहा गया कि लालजी पटेल को टैक्स और जुर्माने के रूप में 5400 करोड़ रुपये चुकाने पड़ेंगे. जब लालजी पटेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. उन्होंने न सिर्फ़ इन सभी बातों को सिरे से नकार दिया बल्कि ऐसी अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई की बात भी कही. गजब बात तो ये कि कई न्यूज़पेपर्स ने भी इस खबर को छाप दिया था. बिना ये जाने कि बात सच भी है या नहीं. भला हो 'आज तक' का जो उन्होंने लालजी पटेल को कॉल करके सच्चाई पता कर ली. और इन पंक्तियों में हमारे विश्वास को और भी गाढ़ा कर दिया -

"सच्चाई छुप नहीं सकती बनावट के उसूलों से, खुशबू आ नहीं सकती कभी काग़ज़ के फूलों से"


ये भी पढ़ें

डियर Paytm, 100 की नोट के लिए बैंक की लाइन में खड़ा होना कोई ड्रामा नहीं है

एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है

उनका क्या जिन देशों में नोट, सिक्के सब बंद हो रहे हैं?

अब भी जिसका रंग न छूटे, नोट वही तो जाली है

नोटबंदी से लौटा बार्टर सिस्टम, 3 किलो गोभी दो, 1 किलो मछली लो

प्याज खरीद कर 2000 के नोट की फोटोकॉपी ही थमा गया

क्या लोग नेपाल में खपा रहे हैं हजारों करोड़ का काला धन और नकली नोट?

कौन सा ATM पैसा उगल रहा है, पता करने का सिंपल तरीका

ये मशीन देखो, 500-1000 के नोट खुल्ले कर रही है!

2000 के नोट पर अब गांधी की जगह आपकी फोटो!

ATM की लाइन में लगने से पहले यहां जान लो, पैसे मिलेंगे या नहीं

सलाम ATM में पैसे भरने वालों को करो, जो कई रातों से सोए नहीं

Advertisement

Advertisement

()