The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sonu Nigam attacked at Mumbai event, singer reaches police station

सोनू निगम को धक्का देने वाला उद्धव ठाकरे के MLA का बेटा, टीम का आरोप

सोनू निगम पहुंचे थाने, विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया.

Advertisement
Singer Sonu Nigam, team allegedly attacked at Mumbai event, singer reaches police station
शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे सोनू निगम (फोटो- इंडिया टुडे/ट्विटर)
pic
प्रशांत सिंह
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 12:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम के कुछ सदस्यों पर बीती रात हमला किया गया. सोनू निगम मुंबई के चेंबूर इलाके में एक म्यूज़िक शो कर रहे थे. इस दौरान उनके और उनकी टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है. इसमें एक व्यक्ति सोनू की टीम के एक सदस्य को स्टेज में धक्का देते हुए देखा गया. मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक विधायक के बेटे पर केस भी दर्ज हुआ है.

Image embed

शिव सेना नेता के शो में परफॉर्म कर रहे थे सोनू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू निगम चेंबूर में जिस शो में परफॉर्म करने गए थे, वो शिव सेना नेता प्रकाश फतेरपेकर ने आयोजित कराया था. प्रकाश को उद्धव ठाकरे के गुट का नेता बताया जाता है.

शो के दौरान सोनू निगम पर उस वक्त हमला हुआ जब वो स्टेज से नीचे आ रहे थे. तभी कुछ लोग सेल्फी लेने के लिए उनकी तरफ बढ़े. सोनू की टीम के मुताबिक विधायक के बेटे ने सोनू के उस्ताद के बेटे रब्बानी खान को धक्का दे दिया. इससे वो स्टेज से नीचे गिर गए. इस जोर-जबरदस्ती में रब्बानी को चोट भी आई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इन आरोपों को लेकर शिव सेना नेता प्रकाश फतेरपेकर ने बताया,

Image embed

विधायक के बेटे पर आरोप

वहीं इस मामले को लेकर सोनू निगम और उनकी टीम ने फतेरपेकर के बेटे पर आरोप लगाए हैं. सोनू की टीम की तरफ से कहा गया कि फतेरपेकर के बेटे ने सोनू के मैनेजर सायरा के साथ बदतमीजी की थी और उनसे स्टेज छोड़ने को भी बोला था.  

सोनू की टीम की तरफ से पुलिस को बताया गया कि जिस वक्त वो परफॉर्म कर स्टेज से नीचे उतर रहे थे, तभी विधायक के बेटे ने पहले सोनू के बॉडीगार्ड हरि को धक्का दिया और फिर सोनू को भी धक्का दिया. इससे रब्बानी को कई चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. घटना में सोनू को किसी तरह की चोट नहीं आई, इस बात की पुष्टि सोनू निगम की टीम ने भी की है. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और मामले में पूछताछ भी जारी है. 

वीडियो: शिवसेना को लेकर भड़के संजय राऊत बोले- नाम और निशान के लिए 2000 करोड़ की डील हुई

Advertisement

Advertisement

()