हमारी क्रिकेट स्मृतियों में कुछ खिलाड़ियों की बेहद खास यादें हैं. उन्हें जबखेलते देखते थे तो बस देखते ही रहते थे. जब वो रिटायर हुए तो लगा कि अब कुछ मिसिंगहै. मगर अब कुछ सालों बाद उनके बच्चों को भी वही खेल खेलते देखना अच्छा लगता है.एेसा लगता है कि अपने फेवरेट खिलाड़ी के शुरुआती दिनों को देख रहे हैं. स्वागतकीजिए ऐसे ही 5 बच्चों का जिनके नाम के पीछे बड़े क्रिकेटर का नाम लगा है. #1 राहुलद्रविड़ का बेटा भी है क्लासिक बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपनी बैटिंग से 'दी वॉल'टाइटल जीता. दुनिया ने उनकी बैटिंग का लोहा माना. अब इनका 11 साल का बेटा समित भीबल्लेबाज बन रहा है. अंडर-19 टीम के कोच द्रविड़ और पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशीके बेटों समित और आर्यन ने एकदम सचिन-कांबली स्टाइल में क्रिकेट करियर शुरू कियाहै. समित-आर्यन की जोड़ी ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन के बीटीआर कप केअंडर-14 इंटर स्कूल टूर्नामेंट में एक पार्टनरशिप की है. समित ने अपने स्कूल माल्याअदिति इंटरनेशनल के लिए खेलते हुए 150 रन की पारी खेली, वहीं आर्यन ने 154 रन बनाए.दोनों की इस पारी के बूते टीम ने 50 ओवर में 500 रन जोड़ दिए. सामने वाली टीम महज88 रन पर आउट हो गई. इस तरह मैच 412 रनों से जीत गई समित-आर्यन की टीम. समितद्रविड़ ने 2015 में अंडर-12 में गोपालन क्रिकेट चैलेंज में खेलते हुए तीन हाफसेंचुरी मारी थीं जिसके लिए इस उभरते प्लेयर को बेस्ट बैट्समेन मिला था. क्रिकेट कोपसंद करने वाले अब इस जूनियर द्रविड़ को पिता की तरह बड़ा बैटसमेन बनता देखने कीउम्मीद कर रहे हैं. वहीं अभी बांग्लादेश के स्पिन कोच की भूमिका निभा रहे सुनीलजोशी के बेटे ने भी उम्मीदें जगाई हैं. #2 सचिन तेंडुलकर का बेटा फास्ट बॉलर दुनियामें इस समय किसी बच्चे की ओर सबसे ज्यादा उम्मीदों से देखा जा रहा है तो वो हैंअर्जुन तेंडुलकर. सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन पर अपने पिता के नाम का सबसे ज्यादादबाव है. कभी सीनियर टीम के नेट्स में बॉलिंग प्रैक्टिस करते दिखने वाले अर्जुन ने11 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ग्राउंड पर अपनी परफॉर्मेंस से सबको चौंकाया है.18 साल के अर्जुन यूं तो तेज गेंदबाज बनने की राह पर हैं, मगर यहां क्रिकेट क्लब ऑफइंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए टी20 मैच में अर्जुन ने 27 गेंदों में 48 रन मारे औरफिर 4 विकेट भी लिए. इससे पहले भी मुंबई के लिए अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में खेलतेहुए अर्जुन ने एक मैच में 5 विकेट लिए थे. #3 स्टीव वॉ का ऑलराउंडर बेटा लंबे समयतक ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करने वाले स्टीव वॉ को खेलते तो देखा ही होगा. अबबेटा ऑस्टिन वॉ भी क्रिकेट की दुनिया में आ चुका है. न्यूजीलैंड में 13 जनवरी सेशुरू हुए अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा है ऑस्टिन. पिता कीतरह ये भी ऑलराउंडर हैं और अंडर-17 से ही काफी अच्छा परफॉर्म करते आ रहे हैं.अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में नाबाद शतक मारकर ऑस्टिन नजर में आए थे.13जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्टिन अहम रोल निभा सकतेहैं. #4 मिलिए जूनियर मखाया एंटिनी साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज रहे मखाया एंटिनीको तो नहीं ही भूले होंगे आप. अब इनका बेटा भी क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम कररहा है. थांडो एटीनी नाम है. साउथ अफ्रीका की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैये तेज गेंदबाज जो एकदम अपने पिता की तरह दिखता है और बॉलिंग स्टाइल भी वही है.पिता की तरह तेज गेंदबाजी करता है ये 17 साल का युवा क्रिकेटर. 9 जनवरी को इंडियाके खिलाफ वॉर्मअप गेम में थांडो ने 2 विकेट लिए थे. 101 टेस्ट और 173 वनडे खेलनेवाले मखाया एंटिनी ने गेदबाजी में कई कीर्तिमान रचे हैं. टेस्ट में इस तेज गेंदबाजने 699 विकेट और वनडे में 199 विकेट अपने नाम किए हैं. खास बात ये कि मखाया ने भीअंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था. #5 शिवनायायण चंद्रपॉल का बेटा एक समय में वेस्टइंडीजटीम के सबसे भरोसेमंद बैटसमेन रहे इस खिलाड़ी को भूलना नामुमकिन सा लगता है. नाम हैशिवनारायण चंद्रपॉल. लेफ्टी बैट्समैन जो खेलता तो ब्रायन लारा की तरह दिखता. मगर अबइस क्लासी बैट्समेन का बेटा भी क्रिकेट खेल रहा है. नाम है तेगनारायण चंद्रपॉल. 21साल के तेगनारायण अब तक 23 फ्रर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. मार्च 2017 में एक मैचमें बाप-बेटे ने साथ बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाए थे. गुयाना टीम के लिए खेलते हुएतेगनायारण ने ओपनिंग की थी और खुद शिवनारायण तीसरे नंबर पर बैटिंग कर आए थे.--------------------------------------------------------------------------------Also Read: उस स्कूल की फीस जानते हैं, जिसमें सारे बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे पढ़तेहैं?6 चीजें, जो आपको भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिएवीडियो देखिए-