The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sonam Kapoor shares her scariest experience with uber cab in london

लंदन में कैब ड्राइवर की हरकतें देखकर डर गईं सोनम, कहा- 'कांप रही हूं'

पूरे रास्ते चिल्लाता रहा कैब ड्राइवर.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2020, 12:12 PM IST)
Img The Lallantop
सोनम ने ट्वीट करके बताया कि लंदन में उबर ड्राइवर रास्तेभर उन्हें परेशान करता और उनपर चिल्लाता रहा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक्ट्रेस सोनम कपूर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने लंदन में उबर कैब की. और इस दौरान उनके साथ जो हुआ, उसके बारे में गुरुवार को ट्विटर पर बताया. उन्होंने इसे कंपा देने वाला एक्सपीरियंस बताया.

सोनम ने लिखा-
दोस्तों, लंदन उबर कैब के साथ मेरा डरावना अनुभव रहा. कृपया सावधान रहें. सबसे बढ़िया और सुरक्षित है कि लोकल पब्लिक ट्रांसपोर्ट या लोकल कैब का इस्तेमाल करें. मैं डर से कांप रही हूं.
 

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा-

ड्राइवर पूरे रास्ते हिलता-डुलता रहा. वो पूरे वक्त मुझपर चिल्लाता रहा. और आखिर में, मैं डर से कांपने लगी.

अब जैसे हिंदी फिल्मों में सारी अनहोनी होने के बाद पुलिस आती है. वैसे ही सोनम के ट्वीट पर उबर के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट आया. उन्होंने पूछा कि क्या हुआ? कैसे हुआ? उन्हें डायरेक्ट मैसेज करके बताएं.

सोनम ने जवाब दिया-

मैंने आपके ऐप पर शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन बोट्स के जरिये कई डिसकनेक्टेड रिप्लाई मिले. आप लोगों को अपना सिस्टम अपडेट करने की जरूरत है. डैमेज तो हो चुका है. अब आप इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं.

अपने जवाब के साथ उन्होंने रोबोट वाला इमोजी भी बना दिया.

सोनम इससे पहले भी यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं. वो मुंबई से लंदन आती-जाती रहती हैं. उन्होंने इस दौरान तीन बार 'ब्रिटिश एयरवेज' से यात्रा की. इसमें से दो बार एयरवेज ने उनका लगेज मिस प्लेस कर दिया. मतलब वो एयरपोर्ट पर उतरी, लेकिन उनका सामान नहीं पहुंचा. तब भी उन्होंने ट्विटर पर पूरी घटना के बारे में बताया था और लोगों से कहा था कि ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट न लें.


Video : दीपिका पादुकोण ने छपाक की टीम के साथ मिलकर पता लगाई एसिड सेल की असलियत

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()