The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Sonakshi Sinha and Huma Qureshi is coming with a new film 'Double XL' based on fat shaming

'फैट शेमिंग' पर फ़िल्म 'Double XL': मोटापे का ताना झेलने वाली हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में

दोनों को असल लाइफ में कई बार उनके वज़न की वजह से ट्रोल किया जाता रहता है.

Advertisement
pic
15 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021, 09:35 AM IST)
Img The Lallantop
सोनाक्षी और हुमा. (तस्वीर 'डबल XL' के टीज़र से ली है)
Quick AI Highlights
Click here to view more
बॉडी शेमिंग-फैट शेमिंग. हर दिन कई लोगों को बॉडी शेमिंग से दो चार होना पड़ता है. सिर्फ़ आम जनता ही नहीं, स्टार्स को भी अक्सर बॉडी शेम किया जाता रहता है. फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी वो दो एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अक्सर उनके वज़न की वजह से ट्रोल किया जाता है. इस सोशल शेमिंग को दोनों एक्टर वैसे तो इग्नोर करती हैं लेकिन अब इसी मुद्दे पर बनी फ़िल्म में दोनों पहली बार एक साथ आ रही हैं.
एक फिल्म आ रही है 'डबल एक्सएल'. जैसा कि नाम से ही अंदाजा लगता है कि ये फ़िल्म 'बॉडी शेमिंग/फैट शेमिंग' पर बेस्ड है. इस फिल्म को 'हेलमेट' बनाने वाले डायरेक्टर सतराम रमानी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक सोशल कॉमेडी होगी. जिसे लिखा है 'हैप्पी भाग जाएगी', 'पति पत्नी और वो' जैसी फ़िल्मों के राइटर-डायरेक्टर मुदस्सर अज़ीज़ ने. 'डबल XL' में सोनाक्षी, हुमा के साथ 'जिल्ला', 'बिरयानी' जैसी तमिल फ़िल्मों में नज़र आए महत राघवेंद्र भी नज़र आएंगे. फिल्म में 'नोटबुक' फिल्म के एक्टर ज़हीर इकबाल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. सोनाक्षी फ़िल्म में अर्बन दिल्ली की रहने वाली सायरा खन्ना का रोल कर रहीं हैं. वहीं हुमा मेरठ की राजश्री त्रिवेदी के रोल में हैं. 'डबल एक्सएल' को टी-सीरीज़, वाकू फिल्म्स और Elemen3 एंटरटेनमेंट में प्रोड्यूस किया है. फिल्म का ट्रेलर आप नीचे देख सकते हैं.

'डबल XL की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है. और अभी से ही फ़िल्म वालों ने प्रमोशन शुरू कर दिया है. 14 दिसंबर को यूट्यूब पर 'डबल XL' का टीज़र अपलोड किया गया. जिसमें सोनाक्षी और हुमा एक दूसरे को फैट शेम कर रही हैं. दोनों वीडियो में बताती हैं कि कैसे उन दोनों को ही उनके वजन के लिए ट्रोल किया जाता है. सोनाक्षी और हुमा कहती हैं कि वो खुद असल लाइफ़ में फैटशेम होती रहती हैं. इसलिए इस फिल्म के लिए वही दोनों एकदम परफेक्ट 'फिट' हैं. सोशल मीडिया पर फ़िल्म की अनाउंसमेंट वीडियो डालते हुए दोनों एक्टर्स ने लिखा,
"साइज़ लार्ज, सपने एक्स्ट्रा लार्ज. इंतज़ार खत्म होगा 2022 की गर्मियों में. #बात में वज़न है."
हुमा कुरैशी जल्द ही वासन बाला की फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और अजीत स्टारर फिल्म 'वलीमाई' में नज़र आएंगी. वहीं सोनाक्षी सिन्हा आदित्य सरपोतदार की फिल्म 'काकुड़ा' में नज़र आएंगी. सोनाक्षी रीमा कागती की एक वेब सीरीज़ में भी काम कर रही हैं. जिसका टाइटल अभी डिसाइड नहीं किया गया है.

Advertisement

Advertisement

()