The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Son Surprises Mom After 30 Years of Disarray in the Kitchen; Gift Goes Viral on the Internet

30 साल तक बिखरे किचन में मां ने बनाया खाना, बेटे ने किया ऐसा काम कि दिल जीत लिया

30 साल तक मां ने बेतरतीब किचन में काम किया, बेटे ने मां के लिए कुछ ऐसा किया जो अब इंटरनेट पर वायरल है.

Advertisement
pic
5 दिसंबर 2023 (अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023, 05:57 PM IST)
Viral video of a mother working in the same kitchen for 30 years.
30 साल से एक ही किचन में काम कर रही थी मां, बेटे ने कुछ ऐसा किया कि इंटरनेट जीत लिया. फोटो: Insta/piyushkatiyaar
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा प्यारा सा वीडियो चल रहा है. वीडियो में दिखता है एक किचन और किचन में दिखाई देती हैं लकड़ियां और जिसमें जुगाड़ करके रखा गया चूल्हा. बेतरतीब पड़ा हुआ सामान और उस सामान के बीच बैठी हैं एक महिला. वीडियो के साथ बात खुलती है कि वो वीडियो बनाने वाले की मां हैं. अभी जो हमने आपको जो बताया वो है वीडियो के पहले 4 सेकेंड्स की कहानी. 4 सेकेंड्स के बाद बचे हुए 50 सेकेंड्स में जो दिखता है, वो आपको भावुक करने के लिए काफी है. साथ में कैप्शन में है संदेश कि ‘जब आप मजबूत इरादों के लिए जीते हैं, तो कड़ी मेहनत एक विकल्प नहीं है,  एक आवश्यकता हो जाती है.’

ये वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड किया है पीयूष कटियार नाम के यूज़र ने. शुरू के 4 सेकेंड्स में वो बताते हैं कि उनकी मां पिछले 30 साल से इस बेतरतीब किचन में काम कर रही हैं. आगे दिखाया जाता है उनकी मां ने पीयूष और उनकी बहन की पढ़ाई के लिए तमाम चीजें “मैनेज” की. जब वो NIFT से ग्रेजुएट हुए, तो उन्होंने तय किया कि मां को वो जीवन देंगे, जिसकी वो हक़दार हैं.

आगे बताया कि मम्मी का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने सातों दिन चौबीसों घंटे मेहनत की. वीडियो के कुछ हिस्स्से दिखाते हैं पियूष को मेहनत करते. जिनमें वो पूरी लगन से काम कर रहे हैं. अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए. उसके बाद वो होता है,  जिसकी उम्मीद हर अच्छी कहानी में होती है. “हैप्पी एंडिंग” हम देखते हैं कि पीयूष की मम्मी नए बने पूजाघर में पहले तो पूजा करती हैं फिर बड़े से और साफ़ सुथरे किचन में पूजा करती हैं. कहने वाले कह सकते हैं कि मां का जीवन किचन में ही समेट कर खुश हो रहे हैं लेकिन बच्चों को इस काबिल बना देने वाली मां के लिए ऐसा कहना नाइंसाफी होगी.

वीडियो को 48 लाख से ज़्यादा लोगों ने देख डाला है. मात्र 54 सेकेंड्स का ये वीडियो इमोशनल है, इसमें फीलिंग है, वीडियो देखे जाने के बाद सुखद सा एहसास होता है, वो फीलिंग जो आजकल की फिल्मों में करोड़ों पानी की तरह बहा देने के बाद भी नहीं आ पाती. ऐसे वीडियोज़ दिखते रहते हैं तो ज़िंदगी थोड़ी सी आसान लगती है.

वीडियो: सलमान खान के वायरल वीडियो में बॉडीगार्ड ने फैन को रस्ते से अलग किया, लोगों ने बेवजह हल्ला काट दिया!

Advertisement

Advertisement

()