The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Somvati Mahawar a vlogger whose videos are going viral with her tagline hello chai pi lo

कौन है ये महिला, जिसके वायरल वीडियो रोज लाखों लोग देख रहे हैं?

चाय का इतना प्रचार तो मोदी जी ने भी नहीं किया होगा.

Advertisement
pic
6 जून 2018 (अपडेटेड: 6 जून 2018, 11:11 AM IST)
Img The Lallantop
सोमवती महावर की वीडियोज भी खूब वायरल हो रही हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
गोविंदा के गाने पर नाच रहे डब्बू अंकल का ट्रेंड चल ही रहा था कि सोशल मीडिया पर एक और धमाका हो गया है. अब एक औरत चर्चा में हैं. उनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं. पहले तो इनके वीडियोज बस चाय तक सीमित रहते थे, पर अब मामला आगे बढ़ गया है. पर चाय का जो प्रचार किया है इन्होंने, वो पीएम मोदी से कम नहीं है. जरूर इनके इस अद्भुत प्रयास से देशभर में चाय की बिक्री या तो बढ़ जाएगी या घट ही जाएगी. वीडियो की शुरुआत भी निराली है. पहली लाइन सुन कर ही आपकी आत्मा तर जाएगी. वो बोलती हैं -
"हैलो फ्रेंड्स, चाय पी लो..."
इनका नाम है सोमवती महावर. ये एक व्लॉगर हैं. व्लॉगर मतलब जो अपनी बात वीडियो के जरिए कहे. सोमवती वीगो वीडियोज नाम की एक ऐप पर 15 सेकंड के वीडियो अपलोड करती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग को भी हलके में मत लीजिएगा. वीगो अकाउंट पर उनके करीब 28,000 फॉलोअर हैं.  


वीडियो बनाने का चसका इनको ऐसा लगा है कि अब ये जो काम करती हैं, उसी का वीडियो ऐप पर चढ़ा देती हैं. फिर जनता तो है ही समर्थन देने के लिए. माने अब ये तरबूज खाएं तो वीडियो, पनीर, खीर खाएं तो वीडियो. बस अब उन्हें रेस्त्रां खोलना ही बाकी है. खैर फैन फॉलोइंग जो न करवाए. अब वायरल अंकल को ही देख लीजिए. एक बार वायरल होने के बाद उनके रोज-रोज नए वीडियो आ रहे हैं. विदिशा से मुंबई रोज नापे पड़े हैं. ऐसे में ये मैडम कहां पीछे रहने वाली थीं. वो डांस के मामले में भी पीछे नहीं हैं. देखें-
सोमवती की शोहरत अब केवल कुछ ऐप तक सीमित नहीं रही है. मामला यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम तक पहुंच गया है. पर हर कहानी के दो पहलू होते हैं. फैंस होंगे तो ट्रोलर्स भी होंगे. तो फैंस की कहानी तो आपने सुन ही ली. ट्रोलर्स भी एक्टिव हो गए हैं और उनके नाम से बहुत सारे फेक अकाउंट बना दिए हैं. वीडियोज पर मीम भी बन रहे हैं. पर ये लगी हुई हैं. नॉन स्टॉप.


ये भी पढ़ें-
96 बच्चों का एक ही बेस्ट फ्रेंड था, जिसने नकल के गुजरात मॉडल की पोल खोल दी

खुद के हाथ से कॉफी गिरी, तो देखिए इस प्रधानमंत्री ने क्या किया

शिखर धवन क्रिकेट के अलावा तीन साल से ये काम भी कर रहे हैं और किसी को पता तक नहीं चला!

मुगलसराय स्टेशन के बाद यूपी के 16 शहरों के नाम बदलने के सुझाव

वीडियो-पेट्रोल-डीज़ल के दामों में भयंकर कमी, पूरे देश में हंसी की लहर !

Advertisement

Advertisement

()