The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Someone dragged Swati Maliwal from the car

स्वाति मालीवाल को गाड़ी से घसीटा, शराब पीकर भद्दे इशारे कर रहा था

आरोपी स्वाति से अपने गाड़ी में बैठने को कह रहा था.

Advertisement
pic
19 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2023, 03:18 PM IST)
swati maliwal
स्वाती मालीवाल(फोटो: आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बीती रात एक कार सवार ने बदतमीजी की और उन्होंने गाड़ी से घसीटता हुआ ले गया. खबर के मुताबिक कार ने उन्हें करीब 15 मीटर तक घसीटा. जिसमें वो घायल हो गईं. पुलिस ने बताया है कि 18 और 19 जनवरी की दरमियानी रात करीब सवा 3 बजे PCR पर एक कॉल आई थी कि एक कार सवार ने महिला को गलत इशारे किए. फिर उन्हें घसीटता हुए ले गया. बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था.

आजतक के अरविंद ओझा की खबर के मुताबिक दिल्ली एम्स के सामने सफेद रंग की बलेनो में आरोपी ने स्वाति को बैठने को कहा. स्वाति उसे फटकार लगाने के लिए कार के पास तक गईं थी. उनका हाथ गाड़ी के शीशे पर तभी आरोपी ने शीशा चढ़ा दिया. स्वाति का हाथ गाड़ी में फंस गया और उन्हें घसीट ले गया. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. गाड़ी भी जब्त कर ली गई है.

घटना के बारे में स्वाति ने खुद ट्वीट. उन्होंने कहा-

कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात जांच कर रही थी. एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए.

पुलिस ने बताया है कि घटना करीब 3 बजकर 11 मिनट की है. पुलिस को इस मामले जानकारी मिलने के बाद 3 बजकर 34 मिनट पर गाड़ी को पकड़ लिया गया. आरोपी का नाम हरीश चंद्र है. उसकी उम्र करीब 47 साल है. वो दिल्ली का ही रहने वाला है. संगम विहार में उसका घर है. पुलिस के मुताबिक स्वाति और आरोपी दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है.

स्वाती ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. साथ ही दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सवाल भी उठाए. हालांकि उन्हें कितनी चोट आई है इस बारे में अबतक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement

Advertisement

()