The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • somali-American influencer Marian Abdi slammed for her social media posts from Afghanistan

तालिबान लड़ाकों से साथ मुस्कुराते हुए खिंचवाई थी तस्वीर, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई ये लड़की

सोमाली अमेरिकी इंफ्लुएंसर Marian Abdi अपनी Afghanistan यात्रा के दौरान की एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं.

Advertisement
pic
28 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 01:06 PM IST)
Somali-American influencer Marian Abdi Afghanistan taliban
मैरिएन आब्दी तस्वीर में तालिबान लड़ाकों के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं. (एक्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक ट्रैवल इन्फलुएंसर को अपनी अफगानिस्तान (Afghanistan Taliban) यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. इस तस्वीर में वह तालिबान लड़ाकों के साथ नजर आ रही है. दरअसल सोमाली अमेरिकी इंफ्लुएंसर मैरिएन आब्दी (जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘गीन्याडा मैडो’ के नाम से जाना जाता है) ने अपनी अफगानिस्तान यात्रा की एक तस्वीर एक्स पर शेयर की. जिसमें वो AK-47 से लैस तालिबान लड़ाकों के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं. इस पोस्ट के बाद मैरिएन आब्दी (Marian Abdi) दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं. 
 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा. और इनमें से कई यूजर्स ने इन तस्वीरों को सभी महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया. एक यूजर ने लिखा, 

मैं मानकर चल रही हूं कि आपने यह नहीं पूछा होगा कि वे महिलाओं को पत्थर क्यों मारते हैं या लड़कियों की पढ़ाई पर प्रतिबंध क्यों लगा दिया है.
 

weerffrrf
एक्स ग्रैब

एक और यूजर ने लिखा, 

ऐसे आतंकवादी समूह को बढ़ावा न दें जिसने शिक्षा और महिलाओं के सभी मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

derffffr
एक्स ग्रैब

अपनी अफगानिस्तान यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए  मैरिएन आब्दी ने 14 अगस्त को अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, अफगानिस्तान की यात्रा करना एक सपने के सच होने जैसा है. यह देश 40 साल के युद्ध और उथल-पुथल से गुजर रहा है. अगले कुछ दिनों में मैं अफगानिस्तान में अपने अनुभव साझा करूंगी. जिसमें यहां के लोगों से बातचीत, भोजन और संस्कृति के बारे में जानकारी शामिल है. साथ ही मैं यह भी पता करने की कोशिश करूंगी कि ऐसे समाज में रहना कैसा होता है जहां जीवन के कई पहलुओं पर पुरुषों का वर्चस्व है. 
 

ये भी पढ़ें - चेहरा दिखने पर सजा थी, अब सड़क पर बोल भी नहीं सकेंगी औरतें, तालिबान ने क्रूरता की हदें पार कर दीं

इसके अलावा मैरिएन आब्दी ने यूट्यूब पर भी तालिबान लड़ाकों के साथ अपनी मुलाकात की चर्चा की है. उन्होंने बताया कि वह इस मुलाकात को लेकर बेहद घबराई हुई थीं. उनका दावा है कि उन्होंने तालिबान लड़ाकों से पूछा कि अफगान लड़कियों को छठी क्लास से आगे की पढ़ाई करने से क्यों रोका गया. जिस पर उनको मिली जुली प्रतिक्रिया मिली.

वीडियो: दुनियादारी: तालिबान सरकार को लेकर भारत का रुख क्या रहा है?

Advertisement

Advertisement

()