पाटीदार नेता और हाल ही में कांग्रेस जॉइन करने वाले हार्दिक पटेल को एक रैली मेंउनके भाषण के दौरान किसी शख्स ने मंच पर चढ़कर तमाचा रसीद दिया. सारा मामला कैमरे परआ गया. क्लिप खूब फैली. सोशल मीडिया पर भी और व्हाट्सैप पर भी. हार्दिक पटेल गुजरातके सुरेन्द्रनगर में रैली कर रहे थे. जिस शख्स ने थप्पड़ मारा उसे वहीं पर पकड़ लियागया. बाद में हार्दिक के समर्थकों ने उसे पीटा. खबर मिली कि हार्दिक को मारने वालेशख्स का नाम तरुण गज्जर है. हार्दिक की पार्टी कांग्रेस ने कह दिया कि तरुण भाजपाका कार्यकर्त्ता है. इस घटना के एक दिन पहले ही भाजपा की एक प्रेस कांफ्रेंस केदौरान जेवीएल नरसिम्हा राव के ऊपर एक आदमी ने जूता फ़ेंका था. जूता चलाने वाला शक्तिभार्गव नाम का आदमी था. खैर, हार्दिक पटेल को थप्पड़ पड़ने के बाद एक तरफ़ उनकीपार्टी ने ये कहना शुरू किया कि भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया है तोदूसरे पाले ने नहले पर दहला मारा और एक फ़ोटो को इस तरह पेश किया कि थप्पड़ मारनेवाला शख्स कांग्रेसी है और राहुल गांधी का ख़ास है. नीचे स्क्रीनशॉट देखिये. इसमेंएक तस्वीर है जिसमें हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारते हुए दिखाया जा रहा है. दूसरीतस्वीर में राहुल गांधी के साथ वही थप्पड़ मारते हुए आदमी की शक्ल से मिलती-जुलतीशक्ल वाला इंसान दिखाई दे रहा है. कहा जा रहा है कि हार्दिक पटेल को कांग्रेस याराहुल गांधी के इशारे पर ही थप्पड़ मारा गया है. सच्चाई क्या है? हमने तस्वीर कीजांच की तो मालूम पड़ा कि ऐसा कतई नहीं है कि जिस आदमी ने हार्दिक पटेल को थप्पड़मारा, वो राहुल गांधी का ख़ास है और उन्ही के इशारे पर ऐसा हुआ है. हमें एक खबर कालिंक मिला जो कि हिन्दुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर थी. इसमें मौजूद तस्वीर मेंराहुल गांधी के पीछे वही शख्स है जो कि शेयर की जा रही ग़लत खबरों में दिखाई दे रहाहै. असल में राहुल गांधी के पीछे अनुग्रह नारायण सिंह हैं. ये एक इत्तेफ़ाक है किहार्दिक को थप्पड़ मारने वाले शख्स की शक्ल थोड़ी बहुत (बहुत ही थोड़ी) अनुग्रह नारायणसिंह से मिलती है. अनुग्रह की जिस फोटो को हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारने वाला बताकर शेयर किया जा रहा है वो फोटो इलाहाबाद की है, जहां साल 2016 में वो एक रैली मेंपहुंचे हुए थे. यहीं राहुल गांधी ने किसान यात्रा निकाली थी. ये तस्वीर उसी रैली कीहै. अनुग्रह नारायण सिंह इलाहाबाद उत्तर से 4 बार विधायक रहे हैं. 2017 में इसी सीटसे हार गए थे. इस समय वह उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी हैं. तो मुद्दा ये है किहार्दिक पटेल को थप्पड़ जड़ने वाला शख्स राहुल गांधी का न ही करीबी है और न ही उसकाकांग्रेस से कोई लेना-देना है. हार्दिक को थप्पड़ मारने वाले का नाम तरुण गज्जरहै. सुरेंद्रनगर के एसपी महेंद्र बघेडिया ने बताया कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टीने नहीं जुड़ा हुआ है. तरुण ने बताया- जिस वक्त पाटीदार आंदोलन चल रहा था उस दौरानमेरी पत्नी प्रेग्नेंट थी. हॉस्पिटल में उसका ट्रीटमेंट चल रहा था. उस दौरान मुझेबहुत दिक्कतें आईं. मैंने उसी वक्त सोच लिया था कि मैं इस बंदे को मारूंगा. मुझेकैसे भी करके उसे सबक सिखाना था. एक बार फिर अहमदाबाद में एक रैली की वजह से मैंअपने बच्चे के लिए दवाएं नहीं ले सका था क्योंकि सब कुछ बंद था. हार्दिक पटेलसड़कें बंद कर देता है, वह जब चाहे गुजरात को बंद कर देता है, है क्या वह? गुजरातका हिटलर है? इस तरह हमारी पड़ताल में पता चला कि ट्विटर, व्हाट्सैप और बाकी जगहोंराहुल गांधी के साथ खड़े जिस व्यक्ति को हार्दिक पटेल को पीटने वाला बताया जा रहाहै, वह व्यक्ति कोई और है. जबकि हार्दिक को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति कोई औरहै. तस्वीर में जो दावा किया जा रहा है उसका वास्तविकता से कोई सम्बन्ध नहीं है.आपके पास भी कोई पोस्ट या फिर तस्वीर या फिर कोई वीडियो हो, जिसपर आपको शक हो तोउसकी पड़ताल के लिए भेजिए padtaalmail@gmail.com पर. हम उसकी पड़ताल करेंगे और आपकोउसकी हकीकत बताएंगे.--------------------------------------------------------------------------------पड़ताल: क्या लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि BJP की इस चुनाव में सिर्फ 120 सीटेंआएंगी?