The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • smog thickens in delhi doctors call the situation alarming

स्मॉग से बचने के लिए रुमाल मत बांधिए, ये वाले मास्क खरीदिए

सर्जिकल मास्क, डस्ट मास्क या गीले रुमाल से बिल्कुल काम नहीं चलेगा.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
जागृतिक जग्गू
6 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2016, 07:52 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दिल्ली में पॉल्यूशन का लेवल रेड अलर्ट लेवल पार कर चुका है. दिवाली के बाद आज सातवें दिन भी दिल्ली पर धुंध का कब्जा है और ये लगातार बढ़ता ही जा रहा है. शनिवार को तो हालत इतनी खराब थी कि पॉल्यूशन चेक करने वाला मीटर पॉल्यूशन लेवल को रिकॉर्ड ही नहीं कर पाया. लोग मास्क लगाकर घूम रहे हैं. कोई पॉल्यूशन से बचने के लिए गीला रूमाल पहनकर घर से निकल रहा है. बच्चों को उनकी मांएं अपने दुपट्टे से मुंह ढक कर ले जा रही हैं.
Embed
घर के बाहर भी पॉल्यूशन लेवल के इन आंकड़ों में इजाफा हुआ है. पीएम 10, हजार के पार चला गया और पीएम 2.5, 700 के पार रहा. बहुत लोगों को लगता है कि कार के अंदर एसी चला देने से पॉल्यूशन कम हो जाता है और वो सेफ होते हैं, पर ऐसा कतई नहीं है. डॉक्टर अग्रवाल के मुताबिक, कार के अंदर भी पॉल्यूशन का लेवल लगभग वही रहता है. कोई खास अंतर नहीं आता. दिल्ली में पॉल्यूशन की मौजूदा स्थिति खतरे का लेवल पार कर चुकी है. दिल्ली के पूसा रोड, मथुरा रोड और एयरपोर्ट पर भी पीएम 2.5, 500 से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है, जो लोगों के हेल्थ के लिए खतरनाक है. दिल्ली से सटे नोएडा का भी यही हाल है. विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली में पॉल्यूशन के लिए असली जिम्मेदार पटाखे हैं, जो दिवाली की रात जलाए गए. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी में खेतों में जलाई गई पराली से उठे धुंए ने भी पॉल्यूशन को बहुत बढ़ा दिया. डॉक्टर अग्रवाल ने इससे बचने के लिए कई उपाए बताए हैं. उनके मुताबिक ऑड-ईवन को लागू करने ये सबसे जरूरी समय है. उनके मुताबिक: 1. कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम बंद हों. 2. डेड बॉडी को जलाने के लिए इलेक्ट्रिक मशीन यूज में लाई जाएं. 3. सड़कों पर पानी का छिड़काव हो. 4. घरों में लोग पूजा करने के लिए धूप-बत्ती का इस्तेमाल न करें और कागज, सूखी पत्तियां न जलाएं. स्मॉग से बचने के लिए कौन सा मास्क लगाएं? पॉल्यूशन से बचने के लिए लोगों के पास कोई खास जानकारी नहीं है. वो अपने तरीके से इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं. मेडिकल स्टोर पर मिलने वाले मास्क उनमें से एक है. किसी ने सर्जिकल मास्क खरीद लिया है, तो किसी ने डस्ट वाला. ढेर सारे लोग रुमाल को गीला करके मुंह पर बांध रहे हैं. इन सबको लग रहा है कि स्मॉग से बचने के लिए ये उपाय कारगर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. सर्जिकल या डस्ट वाले मास्क और रुमाल से कोई फायदा नहीं होता है.
N95
  N95 और N350. स्मॉग से बचना है, तो ये दोनों मास्क ही काम आएंगे. ये आपको मेडिकल स्टोर्स पर आसानी से मिल जाएंगे और इनकी कीमत भी कोई ज्यादा नहीं है. 50 से 100 रुपए के बीच बिक रहे हैं ये मास्क. N95 और N350 पूरी तरह से नाक और मुंह को ढक लेता है और पीएम 2.5 को आपके फेफड़ों में जाने से रोकता है. ये मास्क लगभग 95 पर्सेंट पार्टीकुलेट मैटर्स को रोकता है. कितने परेशान हैं लोग? पॉल्यूशन को लेकर लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. #RightTobreathe ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. इस स्थिति को लोगों ने इमरजेंसी का नाम दिया है. संजीव कुमार कहते हैं, 'पॉल्यूशन बच्चों के हेल्थ को डैमेज कर रहा है. मौका रहते कुछ किया नहीं गया तो फ्यूचर अंधेरे में चला जाएगा.'
Smog
दिल्ली के करनाल सिंह स्टेडियम में त्रिपुरा और हैदराबाद के बीच रंणजी मैच चल रहा है, जहां प्लेयर्स मास्क लगाकर खेलने को मजबूर हैं. रणजी ट्रॉफी के मैच रद्द होने की भी बात चल रही है.
ranji
ट्विटर पर तो एक यूजर ने तो कहा कि पॉल्यूशन को लेकर स्कूल कभी बंद नहीं हुए थे, लेकिन इस बार ऐसा हुआ है. हम अपने बच्चों को ऐसे तो बड़ा नहीं कर सकते. पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किसानों से फसलों को जलाने से मना किया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संडे को एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. उस मीटिंग का मुद्दा पॉल्यूशन है.
  ये भी पढ़िये...

क्या दिल्ली में एक साथ सारे लोग मर जाएंगे?

इन जगहों पर सांस लेने की वजह से मर जाते हैं लोग

Advertisement

Advertisement

()