The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Smartphone Gifted by UP CM Yogi Adityanath to Disabled Student Stolen Rojgar Mela

रोजगार मेले में युवक को मिला स्मार्टफोन, तुरंत ही गायब भी हो गया, पुलिस ने क्या बताया?

UP News: गाजियाबाद में रोजगार मेले के दौरान छात्रों के बीच स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए गए. इस दौरान कथित तौर पर उसका स्मार्टफोन गायब कर दिया गया.

Advertisement
Rojgar mela, ghaziabad, phone stolen
गाजियाबाद में छात्र का फोन गायब (सांकेतिक फोटो: AI)
pic
रविराज भारद्वाज
20 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 20 सितंबर 2024, 12:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गाजियाबाद में रोजगार मेले में शामिल होने आए थे. इस दौरान उन्होंने छात्रों के बीच स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किया. इस कार्यक्रम के दौरान एक विकलांग छात्र को भी स्मार्टफोन दिया गया. लेकिन छात्र जैसे ही फोन लेकर अपनी सीट पर आ रहा था, तभी कथित तौर पर उसका स्मार्टफोन गायब हो गया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक छात्र का नाम मनोज है. मनोज गाजियाबाद के अफजलपुर पावटी गांव के रहने वाले हैं. जिन्होंने MMH कॉलेज से LLB की पढ़ाई पूरी की है. मनोज, घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होने आए थे. लाभार्थियों की सूची में नाम आने पर उन्हें स्मार्टफोन मिला. लेकिन फोन लेकर जब मनोज अपनी सीट पर बैठने जा रहा था, तब भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फोन गायब कर दिया. 

भीड़ का फायदा उठा गायब किया फोन

इस घटना को लेकर मनोज ने बताया कि कुछ छात्रों को खुद मुख्यमंत्री ने स्मार्टफोन दिए. जबकि, अधिकतर छात्रों को स्टाफ और शिक्षकों की तरफ से स्मार्टफोन बांटे गए. इस दौरान मनोज के कुछ साथी छात्र और कुछ अज्ञात लोग भी वहां मौजूद थे. मनोज ने इंडिया टुडे को बताया कि जब खुद को मिले मोबाइल को लेकर अपनी सीट के लिए जा रहा था, तब भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उसे धक्का दे दिया और उसका मोबाइल उससे झपट लिया. जब तक वो संभल पाते तब तक उनका मोबाइल फोन गायब हो चुका था. काफी ढूंढे जाने के बाद भी जब मनोज को उसका मोबाइल नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत की.    

ये भी पढ़ें: पत्नी का मोबाइल छीना तो पति को लगाए बिजली के झटके, बचाने आए बेटे को भी पीटा!

पुलिस ने गुमशुदगी की बात कही

इस घटना को लेकर पुलिस का भी बयान सामने आया है. हालांकि पुलिस फोन छीने जाने से इंकार कर रही है. ADCP (सिटी) राजेश कुमार के मुताबिक छात्र कार्यक्रम स्थल की दर्शक दीर्घा के B1 ब्लॉक में बैठा था, जहां टीचर और स्टाफ की तरफ से मोबाइल बांटे जा रहे थे. मनोज को भी स्मार्ट फोन मिला था. जब मोबाइल लेने के बाद टीचर ने ID कार्ड मांगा, इसी दौरान उनका मोबाइल कहीं गिर गया. जिसे वहां भीड़ में मौजूद किसी आदमी ने उठा लिया. छात्र के साथ लूट की घटना नहीं हुई है. पुलिस ने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज की है.

फिलहाल पुलिस की तरफ से पूरे मामले की जांच की जा रही है.

वीडियो: फोन छीन कर भागा था, महिला ने ऐसे पकड़ा कि CID वाले घर आकर नौकरी दे देंगे!

Advertisement

Advertisement

()