The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Skyfall to Spectre: Panama Papers linked firms named after James Bond films

पनामा पेपर्स में लीक हुए जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के नाम!

अरे साहब स्काईफाल, स्पेक्टर इन सब नामों की कंपनियां खोल रखी थीं मोज़ैक फोंसेका ने. अमिताभ बच्चन बोले हैं कि उनके नाम का मिसयूज हुआ.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
7 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2016, 06:52 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पनामा पेपर्स लीक का बड़ा हल्ला है. लेटेस्ट अपडेट ये है कि सैफ अली खान संग करीना कपूर का नाम भी आ गया है. अपडेटेड लिस्ट में. दूसरी मजेदार बात ये पता चली है कि मोज़ैक फोंसेका फर्म ने जो कंपनियां एस्टैबलिश की हैं. उनमें से कई के नाम जेम्स बॉन्ड की फिल्मों पर रखे हैं. और नामी विलेन्स के नाम पर.
आइसलैंड के पीएम का तो इस्तीफा हो गया इसी चक्कर में. लेकिन यहां उतनी ज्यादा बात नहीं हो रही है. काहे कि बहुत ज्यादा मालूम ही नहीं है लोगों को कि ये पनामा का घपला है क्या. पहले उसके लिए ये पूरा मामला पढ़ लो. उसके बाद एबीसी न्यूज एजेंसी की खबर भी पढ़ लेना जिसके लिए यहां आए हो.
आखिरी CASH तक दमदार पनामा! जहां अमिताभ समेत दिग्गजों ने छिपाई दौलत

तो साहब इनमें से कुछ कंपनियों के नाम हैं गोल्डफिंगर, स्काईफाल, गोल्डनआई, मूनरैकर, स्पेक्टर और ब्लोफेल्ड. जेम्स बॉन्ड के फैन ये मसाला पकड़ लिए होंगे. जो नहीं पकड़ पाए हैं उनको बताए देते हैं.
james bond


ब्लोफेड जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म स्पेक्टर का खूंखार विलेन है. और बाकी उसी सीरीज की फिल्में हैं. मतलब कुल मामला हॉलीवुडिया टाइप का है.
blofeld

blofeld

 
मोज़ैक फोंसेका के डेटाबेस में जिनके नाम से कंपनियां खुली हैं उन लोगों के नाम पर भी एक नजर घुमा ली जाए. ऑस्टिन पावर्स और जैक बावर. ये फिल्मी नाम हैं. जैक बावर का रोल काइफर सदरलैंड ने किया था. टीवी सीरियल 24 में.
jack bauer

jack bauer

अब एक और चीज याद करो. पहली ही लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम आया था. वो बोले हैं कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया
. ये लिस्ट देखने के बाद कुछ कुछ कनफुस्की वाला शक तो हो रहा है. शायद उनकी बात में दम हो. लेकिन अभी कुछ पक्का नहीं है. सब रिपोर्ट का इंतजार करो.

Advertisement

Advertisement

()