पठानकोट हमले की जांच पर इंडिया ने पाकिस्तान को सबूत सौंप दिए हैं. पड़ोसी देश कीसरकार और खुफिया एजेंसी ISI जांच में लगी हैं. ISI ने बैन संगठनों के चार लीडरों कोहिरासत में लिया है. पाकिस्तानी अखबार 'द न्यूज' ने इस बारे में खबर छापी है.पाकिस्तान के पीएमओ के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग बैन आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मदसे ताल्लुक रखते हैं. 'द न्यूज' ने एक सरकारी अधिकारियों के हवाले से लिखा है किशुरुआती जांच में कंफर्म हो गया है कि सभी 6 आतंकी पाकिस्तान की जमीन से ही भारतमें घुसे थे. एक सरकारी अफसर ने बताया कि इंडिया ने जो सबूत दिए हैं, उन्हें ISI केअलावा किसी एजेंसी से शेयर नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, ISI ने कुछ लोगोंको गिरफ्तार किया है. जांच और छापेमारी जारी है. जब जांच का विस्तार होगा तो बाकीलॉ एनफोर्समेंट एजेंसियां और संगठन इसमें शामिल होंगे.