The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • SIT arrests three friends of Atique ahmed shooter Lavlesh from Banda railway station

अतीक के हत्यारों को मीडियाकर्मी बनने की ट्रेनिंग किसने दी, पता चल गया है?

SIT ने आरोपी लवलेश के किन तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार?

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023, 05:22 PM IST)
Atiq ahmad, Lavlesh, SIT
लवलेश के तीन दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (PTI/Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्याकांड की जांच कर रही SIT ने तीन लोगों को बांदा रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तीनों ही अतीक हत्याकांड के आरोपी और बांदा के रहने वाले लवलेश तिवारी के दोस्त हैं. बताया जा रहा है ये वही लोग हैं, जिन्होंने लवलेश को मीडियाकर्मी बनने की ट्रेनिंग दी थी. वहीं आगे की जांच के लिए SIT की टीम हमीरपुर और कासगंज भी पहुंची है. बाकी के दो आरोपी अरुण मौर्या हमीरपुर और सनी कासगंज के रहने वाले हैं.

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद ही तीनों आरोपियों लवलेश तिवारी (Lavlesh Tiwari), अरुण मौर्य और सनी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है. हालांकि इस बीच कुछ सवाल लगातार उठ रहे थे, उनमें से एक ये था कि ये लोग मीडियाकर्मी बनकर वहां कैसे पहुंचे? इन्हें इसकी ट्रेनिंग किसने दी? ऐसे में लवलेश के दोस्तों की गिरफ्तारी से इन सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों लोगों ने लवलेश को कैमरामैन बनने की ट्रेनिंग दी थी.

क्राइम सीन का हो रहा रिक्रिएशन

इसके अलावा 20 अप्रैल को अतीक हत्याकांड के तीनों आरोपियों को लेकर SIT की टीम कॉल्विन हॉस्पिटल भी पहुंची. जहां क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया. SIT के सामने बड़ी चुनौती इस हत्याकांड के पीछे के उद्देश्यों का पता लगाना है. 

बताते चलें कि बीती 15 अप्रैल को अतीक अहमद और अशरफ अहमद को पुलिसकर्मी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर आए थे. इस दौरान मीडियाकर्मी अतीक और अशरफ की बाइट लेने की कोशिश कर रहे थे. तभी तीन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी और गोली मारकर अतीक और अशरफ की हत्या कर दी. 18 राउंड फायरिंग के बाद तीनों हमलावरों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. आरोपियों के पास से जिगाना पिस्टल बरामद हुई थीं. जिनकी कीमत तकरीबन 7-8 लाख रुपये बताई गई. ये पिस्टल भारत में बैन भी है.
 

वीडियो: अतीक अहमद के नाम की धमकी पर तन के खड़ा हुआ टीटी,सरफराज ने मुसलमान होने का असली मतलब सिखा दिया!

Advertisement

Advertisement

()