एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी ने उन पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगया है.सैटरडे को उनकी भाभी आफरीन ने नवाज़ और उनकी फैमिली के खिलाफ मुजफ्फरनगर के एक थानेमें रिपोर्ट दर्ज कराई है. मिडडे की मुताबिक आफरीन की मानें, तो दहेज मांगने केसाथ-साथ नवाज़ ने उनके पेट पर लात मारी. मतलब लिटरली. इसी साल मई में आफरीन की शादीनवाज़ के भाई मिनाज़ुद्दीन से हुई थी. आफरीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकोनवाज का परिवार दहेज के लिए परेशान करने लगा. इतना ही नहीं, आफरीन ने कहा कि उन्हेंबच्चा गिराने के लिए कहा जा रहा था. आफरीन के मुताबिक जब उन्होंने इसका विरोध किया,नवाज़ ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उनकी पहुंच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक है.आफरीन की मानें तो उनके साथ सारी मार-पीट घर का CCTV कैमरा ऑफ कर के की गई.और नवाज़ की मानें तो कहानी अलग ही है.नवाज के संडे को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरी भाभी ने मुझ पर झूठे आरोप लगाएहैं क्योंकि मैं उसके लिए एक आसान शिकार हूं. वो ऐसा कर पब्लिसिटी चाहती है. उसकेलिए इससे पब्लिसिटी पाना आसान है. मैं एक एक्टर हूं, इसलिए बात इतनी बड़ी हो गई है.कोई आम आदमी होता तो इतना बवाल न होता. आफरीन ने कहा है कि 28 सितंबर को उन्हेंCCTV कैमरे बंद कर पीटा गया. पर ये झूठ है. क्योंकि मैंने खुद 28 सितंबर की फुटेजरिलीज की है. पूरे कांड के पीछे खुद आफरीन और उसके चचा शामिल थे. जो लूट-पाट मचानेके पूरे प्लान से आए थे. उसका कहना है कि मैंने उसे पेट पर मारा. वीडियो देखकर आपपाएंगे कि मैंने उसे छुआ तक नहीं है. तीसरी बात, उनका कहना है कि हमने उन्हें माराऔर पड़ोसी आ गए. वीडियो देखिए तो पता चलेगा कि जब वो हमें लूटकर भाग रहे थे, केवलपरिवार वाले लोग थे.ये रहा वीडियो:https://www.youtube.com/watch?v=rcr_2DfOSz4&feature=youtu.be मेरा भाई मिनाज़ मेरीबहन, भांजी और अपनी बीवी के साथ रहता है. वो एक किसान है और अपनी पत्नी के साथ आरामसे रह रहा था. ये सब आफरीन के चचा का किया-धरा है. वो वैसे भी हमसे पैसे लिया करतेथे. मैंने कोशिश की थी कि मसला घर में ही सुलट जाए. क्योंकि आफरीन हमारे ही परिवारका हिस्सा है. मैं नहीं चाहता था कि मामला पब्लिक में आए... मैं बता दूं कि हमारेघर से 15-16 हजार की नकदी और सोने के कुछ गहने गायब हैं.' फ़िलहाल पुलिस पूरे मामलेकी पड़ताल कर रही है. CCTV फुटेज देखकर वैसे ज्यादा कुछ समझ में नहीं आता. लेकिन अगरआरोप सच है, ये तो नवाज़ जैसे बड़े ऐक्टर के लिए शर्मनाक है. और अगर झूठ है तो उस औरतके लिए शर्मनाक है, जो अपने गर्भवती होने का इतने लीचड़ तरीके से इस्तेमाल कर रहीहै.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:नवाज़ की एक ही जान है, या तो अल्लाह लेगा या मोहल्लालड़की को थप्पड़ मारने के केस में नवाजुद्दीन पर FIR