The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Singhu Border Lynching:One More Arrested, Nihang Sarabjit Sent to 7-day Police Custody

सिंघु बॉर्डर पर हत्या: दूसरा आरोपी नारायण सिंह गिरफ्तार, पैर काटने की बात कबूली

15 अक्टूबर को मिला था युवक का शव.

Advertisement
Img The Lallantop
सिंघु बॉर्डर पर हत्या के दूसरे आरोपी Narayan Singh को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो-ANI)
pic
सोम शेखर
16 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 16 अक्तूबर 2021, 02:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सिंघु बॉर्डर हत्याकांड में पुलिस ने दूसरी गिरफ़्तारी की है. नारायण सिंह नाम के निहंग को उसके गांव से गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक़, हत्या के बाद नारायण, अपने गांव चला गया था. शनिवार 16 अक्टूबर को पुलिस ने नारायण सिंह को उसके गांव अमरकोट से गिरफ़्तार किया. अमृतसर ग्रामीण एसएसपी राकेश कौशल ने बताया,
Image embed

वहीं दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, निहंग नारायण सिंह का कहना है कि गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान की कितनी घटनाएं सामने आईं, लेकिन पुलिस ने सहयोग नहीं किया. एक भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई. इस घटना में आरोपी को सरेआम पकड़ लिया गया और उस समय जो ठीक लगा, निहंग जत्थेबंदियों ने वही किया.

वहीं दूसरी ओर सोनीपत कोर्ट ने हत्याकांड के आरोपी सबरजीत सिंह को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा दिया है. हरियाणा पुलिस ने निहंग सरबजीत सिंह की 14 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. सबरजीत सिंह  ने शुक्रवार शाम को हत्या की ज़िम्मेदारी ली थी और पुलिस के सामने सरेंडर किया था. अपने स्टेटमेंट में उसने चार और लोगों को नामज़द किया. मामले की जांच चल रही है. सोनीपत के डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया इस मामले में 5 से ज़्यादा आरोपी हो सकते हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या है? मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के 37 निशान पाए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, युवक के खिलाफ तेज धार वाले हथियार के साथ ही लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया है. मौत का कारण ज्यादा खून बहना बताया जा रहा है. बता दें कि सिंघु बॉर्डर पर 15 अक्टूबर को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई थी. परिवार का आरोप है कि इस हत्या के पीछे कोई साजिश है. उनका कहना है कि ज़रूर किसी ने लखबीर को सिखों के पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करने के लिए उकसाया होगा. लखबीर के साले सुखबीर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा –
Image embed
सुखबीर ने कहा कि अगर लखबीर ने पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की भी थी तो निहंगों को उनकी हत्या नहीं करनी चाहिए थी. वे कहते हैं कि निहंगों को चाहिए था कि उन्हें पकड़ लेते, बांध लेते और उनके होश में आने का इंतज़ार करते ताकि पूछताछ की जा सके, लेकिन हत्या तो नहीं करनी चाहिए थी.

Advertisement

Advertisement

()