सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं. कोविड-19 से पूरी तरह ठीक होने केबाद अब उन्होंने इस बीमारी से जूझ रहे बाकी लोगों की मदद करने का मन बनाया है.कनिका अपना प्लाज़्मा डोनेट करेंगी. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्सकनिका के घर जाकर उनका ब्लड सैंपल लेंगे. ताकि उसकी जांच की जा सके कि उनकेप्लाज़्मा से बाकी मरीज़ों का इलाज किया जा सकता है या नहीं. अगर सबकुछ सही रहताहै, तो 28-29 अप्रैल को कनिका अपना प्लाज़्मा डोनेट करेंगी.20 मार्च को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट-ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ मेंभर्ती हुई थीं. वहां हुए टेस्ट में वो कोरोनावायरस पॉज़िटिव पाई गईं. तबसे उनकाइलाज चल रहा था. दो हफ्ते से कुछ ज़्यादा समय अस्पताल में गुज़ारने के बाद कनिका 6अप्रैल को डिस्चार्ज हुईं. पिछले तीन हफ्तों से अपने घर पर क्वॉरंटीन में थीं. 26अप्रैल को वो पूरी तरह से रोग मुक्त हो गईं. इसके बाद अपना कुशल-क्षेम बताने औरसोशल मीडिया पर उनके बारे में चल रही खबरों का फैक्ट चेक करते हुए एक लंबा-चौड़ाइंस्टाग्राम पोस्ट लिखा. पोस्ट नीचे देखिए और उसका हिंदी तर्जुमा पढ़ने के लिए यहांक्लिक करिए:View this post on InstagramStay Home Stay Safe 🙏🏼A post shared by Kanika Kapoor(@kanik4kapoor) on Apr 26, 2020 at 1:50am PDTकनिका अपना प्लाज़्मा डोनेट करने वाली पहली सेलेब्रिटी नहीं हैं. उनसे पहलेबिज़नेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियों शाज़ा और ज़ोयामोरानी को भी कोविड-19 था. लेकिन अब वो लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और अपनाप्लाज़्मा डोनेट करने की घोषणा कर चुके हैं. बताया जाता है कि किसी बीमारी से ठीकहो चुके लोगों के खून में उस बीमारी से लड़ने के लिए एंटी-बॉडीज़ तैयार हो जातीहैं. इनसे दूसरों का भी इलाज किया जा सकता है.कनिका फाइनली कोरोना फ्री तो हो चुकी हैं लेकिन उनके माथे पर अभी एक समस्या बैठीहुई है. अभी उनका सामना पुलिस से भी होना है. कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगरथाने में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज हो रखी है. रिपोर्ट्सके मुताबिक कनिका पर ये मामले लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर दर्जकिए गए हैं. सिर्फ यही नहीं उनके खिलाफ हजरतगंज और महानगर थाने में भी एफआईआर दर्जहै. आरोप ये हैं कि उन्होंने सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया और कई लोगों कीजान खतरे में डाली.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: कनिका ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 21 दिन बाद इंस्टाग्राम पोस्टमें क्या लिखा?