बीजेपी ने दिल्ली से आखिरी टिकट की घोषणा करके तमाम तरह की खबरों पर ब्रेक लगा दी.दिल्ली की 7 सीटों में से 6 पर उम्मीदवारों की घोषणा बीजेपी ने पहले ही कर दी थी.आखिरी बची नॉर्थ वेस्ट सीट पर हंस राज हंस को उतार कर तमाम कयासों पर पूर्ण विरामलगा दिया है. बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट काट दिया है. टिकटमिलने के बाद हंस राज हंस आज ही अपना नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं. गायक हंस राज हंसने दिसंबर 2016 में कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था.हंस राज हंस ने अपने सियासी सफर की शुरुआत जनवरी साल 2009 में शिरोमणी अकाली दल सेकी थी. वे जालंधर सीट से चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार गए थे. 18 दिसंबर 2014 को फिरकांग्रेस में शामिल हुए और दिसंबर 2016 में कांग्रेस से मोह भंग हो गया.#LokSabhaElections2019: Singer Hans Raj Hans to contest from North West Delhi constituency on a BJPticket. (file pic) pic.twitter.com/cEtsaGp9Eo— ANI (@ANI) April 23, 2019 1. चांदनी चौक- डॉक्टर हर्षवर्धन 2. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- मनोज तिवारी 3. वेस्ट दिल्ली- प्रवेश वर्मा 4. साउथ दिल्ली- रमेश बिधूड़ी 5. ईस्ट दिल्ली- गौतम गंभीर 6. नई दिल्ली- मीनाक्षी लेखी 7. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- हंस राज हंसनॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हंस राज हंस के नाम का ऐलान होने के बाद सबसे ज्यादा सदमेमें मौजूदा सांसद उदित राज ही हैं. बीजेपी ने इन्हीं का टिकट काटा है. ये पिछले कईदिनों से बेचैन चल रहे थे और लगातार ट्वीट पर ट्वीट किए जा रहे थे. उदित राज नेट्विटर पर धमकी दी थी कि अगर उन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिला तो ये बीजेपी सेइस्तीफा दे देंगे. अब पार्टी ने उदित राज की इस धमकी को दरकिनार करते हुए हंस राजहंस को प्रत्याशी बना दिया है.सांसद उदित राज ने टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी छोड़ने की धमकी दी थी.उदित राज का टिकट कटने के बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से भी 'चौकीदार' शब्द कोहटाकर 'डॉक्टर' लगा दिया. आज तक से बातचीत में उदित राज ने कहा: पार्टी मुझे छोड़रही है. देशभर में मेरा संगठन है, मैं दलित चेहरा हूं. अरविंद केजरीवाल ने मुझेपहले ही आगाह करते हुए बता दिया था कि बीजेपी मुझे टिकट नहीं देगी. कांग्रेसअध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक बार संसद में कहा था कि आप गलत पार्टी में हैं. दूसरीतरफ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के मौजूदा सांसद महेश गिरी का भी पार्टी ने टिकट काटदिया. इनका टिकट बीजेपी में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर को मिला. हालांकिउन्होने सामने आकर किसी तरह से नाराज़गी नहीं दिखाई बल्कि गौतम गंभीर को शुभकामनाएंदी है. इन्होंने ट्वीट करके गौतम गंभीर की उम्मीदवारी का समर्थन किया.बीजेपी सांसद ने ट्वीट करके गौतम गंभीर का समर्थन किया.उदित राज का टिकट कटने के बाद मुमकिन है कि वो जल्द ही पार्टी छोड़ दें, जैसा कि वोट्विटर पर पहले ही ऐलान कर चुके हैं. और कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि वो आम आदमीपार्टी में शामिल हो जाए.--------------------------------------------------------------------------------