फेमस हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों कोअफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है. सपना का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंकागांधी वॉड्रा के साथ उनकी जो तस्वीरें शेयर की जा रही हैं वह पुरानी हैं. उन्होंनेकांग्रेस जॉइन नहीं की है. जब रविवार को सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने कीबात से इनकार कर दिया तो यूपी कांग्रेस के सेक्रेटरी नरेंद्र राठी मीडिया के सामनेआए. उन्होंने सपना के कांग्रेस में शामिल होने वाले मेंबरशिप फॉर्म को लहराते हुएकहा कि सपना चौधरी ने खुद आकर कांग्रेस मेंबरशिप का फॉर्म भरा था. उन्होंने सपनाचौधरी का सिग्नेचर वाला फॉर्म भी दिखाया. उन्होंने कहा कि सपना चौधरी के साथ हीउनकी बहन ने भी कांग्रेस मेंबरशिप का फॉर्म भरा था और पार्टी की सदस्यता ली थी. अबसमय में थोड़ा पीछे चलते हैं << जब 22 जून, 2018 को सपना चौधरी 24 अकबर रोड परकांग्रेस मुख्यालय में नेताओं से मिलने पहुंची थीं तो उनके साथ उनकी मां भी थीं.लेकिन यहां वो राहुल गांधी या सोनिया गांधी से नहीं मिल सकीं.मीडिया से बात करते हुए सपना ने कहा था - मैं राहुल, सोनिया और प्रियंका जी से बहुतप्रभावित हूं. मैं इनसे मिलने का टाइम लेने आई हूं. मुझे टाइम मिल गया है. अब मिलनेके बाद ही यह बताऊंगी कि आगे क्या करने जा रही हूं. हर किसी का अच्छा-बुरा समय आताहै. सबकी अपनी राजनीतिक पंसद होती है. मेरी पसंद कांग्रेस है. मैं कांग्रेस के कामकी प्रशंसक हूं. मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी. हरियाणा के साथ पूरे देश मेंप्रचार करूंगी. Thanks to @INCIndiaParty .. pic.twitter.com/cHkzSJiZZg— Sapna Choudhary (@ISapnachoudhary) June 22, 2018इसके बाद वो सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ भी गईं. लेकिन वहां भी सोनिया से मुलाकातनहीं हो सकी. इसके बाद सपना ने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात का मतलबपार्टी जॉइन करना या राजनीतिक मतलब न निकाला जाए. यह एक शिष्टाचार भेंट थी. इसकाराजनीति से कोई लेना देना नहीं है.सपना चौधरी का ट्वीट.सपना चौधरी के राजनीति में आने की चर्चा के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के रिएक्शनआने लगे. कुछ लोग सपना का समर्थन कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहेहैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-हट जा ताऊ: इस सदी का सबसे क्रांतिकारी गाना हैसपना चौधरी के नाच पर पत्थर-गुम्मे चल गए!सपना चौधरी बदल गई हैंकौन हैं सपना डांसर, जिन पर हरियाणे के कल्चर के नाश का आरोप लगावीडियो-क्या है प्रधानमंत्री युवा रोजगार योजना, जिसमें रोज 500-1000 रुपए मिलने कीबात है ?