The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Singer Abhijeet In Trouble After Abusing Journalist On Twitter, read all facts and story

सिंगर अभिजीत को मालूम है, किस पत्रकार को कितना पैसा कहां से मिलता है!

अभिजीत फिर 'ज्ञान' गिरा रहे हैं. यहां पढ़ लो पूरी बात.

Advertisement
pic
4 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 4 जुलाई 2016, 02:02 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
"मैं कोई ऐसा गीत गाऊं, कि बवाल कराऊं, अगर तुम कहो." यस बॉस फिल्म में इस गाने की आधी लाइन थी. आधी इसके गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने खुद जोड़ी है. उनकी कोई फिल्म भी नहीं आने वाली है जिसका वो प्रोमोशन कर रहे हों ऐसे बवालों को हवा देकर. पता नहीं मामला क्या है. लेकिन खबरें बताती हैं कि कुछ गाली गलहाउज किए हैं वो ट्विटर पर. और उसके लिए उन पर FIR हो गई है. हां भाईसाब, स्वाति चतुर्वेदी ने इनके खिलाफ कंप्लेन की है थाने में. इस ट्वीट के बाद. abh swati
ये जो बवाल चल रहा है. इसमें अभिजीत तगड़ा घिरे हुए हैं. लोगों को लग रहा था कि अपनी बेतुकी बयानबाजी के लिए माफी मांगेंगे. पर ऐसा नहीं हुआ.  अभिजीत माफी तो नहीं मांगे. उल्टा बोले- मैं फंडेड प्रेसटीट्यूट का पर्दाफाश करने निकला हूं. मैं माफी नहीं मांगूंगा. यानी कि पत्रकारों का भले ही कम सैलरी की वजह से घर न चल पा रहा हो. पर अभिजीत तो सब मालूम है कि किस पत्रकार को कितना पैसा मिल रहा है, कितना नहीं. तभी तो वो एक्सपोज करने की बात कर रहे हैं. 
अब सुनो पूरा मसला. कि ये झगड़ा वो भी तगड़ा शुरू कहां से हुआ. ऐसा हुआ कि चेन्नई में हुए लड़की के मर्डर पर अभिजीत ने एक स्टैंड लिया. ट्वीट किया कि ये मामला लव जिहाद का है. ये तो पता ही होगा कि उस लड़की का कत्ल करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उसका नाम राम कुमार है. और उसने सुसाइड करने की कोशिश की. तो स्वाति चतुर्वेदी का ये ट्वीट आया कि अभिजीत जलता है पाकिस्तानी सिंगर्स से. जिन्होंने इसका करियर खा लिया. swati 3 बस गुरू यहीं से आग पकड़ लिहिस कथा ट्वीट नरायन की. स्वाति को बुढ़िया बताते हुए ये बेइज्जती वाला ट्वीट किया. abhijeet 1 उसके बाद तो एकदम बाढ़ आ गई दोनों तरफ से. अभिजीत की तरफ से देश का करोड़ों ट्विटर एकाउंट खड़ा हो गया. तो स्वाति की तरफ से भी बहुब्बड़े बड़े नाम आ गए. पत्रकार रिफत जावेद से लेकर सागरिका घोष और राजदीप सरदेसाई तक. ट्वीट देख लो. sagarika फिर अभिजीत समर्थकों की तरफ से शायद पुराना ट्वीट खुदाई कार्य शुरू हुआ. स्वाति के पुराने ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट चले. गालियों वाले. ये सही हैं कि फोटोशॉप्ड, इसकी जिम्मेदारी दिखाने वाले की नहीं है. खुद पता करो. लेकिन देख लो. swati tweet1 swati tweet2 अब लास्ट में बता दें कि केस हो गया है. अभिजीत ने माफी मांगने से इंकार किया है. तो उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है. और ये वीडियो उनके लिए हैंड ग्रेनेड है भाईसाब. जिसकी पिन निकाल के हाथ में पकड़े बैठे हैं. बस फटने ही वाला है. माने ट्वीट करके किसी 'बुढ़िया रिपोर्टर' को जिस देश पर गर्व न करने का ताना दिया था. इस वीडियो में खुद उसकी फचीती करते दिख रहे हैं. अपने महान भारत को 'घटिया कंट्री, गुलाम कंट्री' कहते दिख रहे हैं. हे ऊपर वाले, किसका हृदय परिवर्तन कब हो जाए, ये किसी को नहीं पता. https://twitter.com/i_me_my5elf/status/749491009046716416 इसके पहले का अभिजीत कांड तो याद ही होगा. हिट एंड रन वाले सलमान खान को बचाने के मूड से कहा था कि 'रोड के किनारे सोते हैं तो मरेंगे ही.'

Advertisement

Advertisement

()