आप आज की तारीख में अपना नाम तक भूल सकते हैं. अपनी पहचान भूल सकते हैं. मगर कोईसिगरेट दिखाए न, तो कोई ऐसी ताकत नहीं है, जो आपको सिनेमा हॉल में दिखने वाला'धूम्रपान पड़ेगा महंगा' वाला ऐड भुला दे. घोल-घोलकर पिलाया गया है. जबसे हमने होशसंभाले हैं, तबसे.एक खांसता हुआ बाप. बगल में उसकी नन्ही बच्ची. बाप पी रहा है सिगरेट. दोनों टीवीदेख रहे हैं. तब तक टीवी पर लंग कैंसर से मरता एक आदमी दिखाई देता है. और बाप कीआंखें खुल जाती हैं. वो सिगरेट बुझा देता है. हमेशा के लिए. आई थिंक.ऐड में एक बच्ची दिखती है. जो हमारी स्मृति में बसी हुई है. हम बच्ची को 15 साल सेएक ही उम्र का देख रहे हैं. मतलब हम विश्वास ही नहीं कर सकते कि ये बड़ी हुई होगी.मगर बच्ची बड़ी हुई है. और काफी बड़ी हुई है. मतलब उसके रिश्तेदार अब तक बेचारी केलिए लड़का भी खोजने लगे होंगे.7 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर देने वाली इस एक्ट्रेस का नाम है सिमरन नाटेकर.आइए इनके करियर पर नज़र डालते हैं.'नो स्मोकिंग' अकेला ऐड नहीं है, जो सिमरन ने किया. एक्टिंग करियर में कुल 150विज्ञापन किए. और हमें पता भी नहीं चला. वो कॉम्प्लैन के ऐड में भी दिखाई पड़ीं.इसके बाद सिमरन ने कई टीवी सीरियल किए, जिसमें बालिका वधू में पूजा का किरदार शामिलथा.'बालिका वधू 'में पूजा.विवावित शो, 'पहरेदार पिया की', जिसे बंद कर दिया गया, उसमें इनका किरदार शिवानी काथा.'पहरेदार पिया की' के लॉन्च पर (लाल सूट में)सिमरन ने यशराज फिल्म्स की 'दावत-ए-इश्क' में भी काम किया. इनका रोल था फरीदा का.सिमरन फ़िलहाल इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. इनकी नई तस्वीरें आए दिन दिखती हैं.A post shared by simran natekar(official) (@simrran.natekar)on Jan 17, 2018 at 11:55pm PSTTry not to fit in but to stand out...A post shared by simran natekar(official)(@simrran.natekar) on Jan 10, 2018 at 7:57pm PSTअब सिनेमा में 'नो स्मोकिंग' का ऐड आए, तो याद रखिएगा कि ये बच्ची बड़ी हो गई है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी देखें:अक्षय कुमार की पहली हिरोइन कहां और किस हाल में है?कौन है ये लड़की जो पल भर के लिए ‘घूमर’ गाने में दिखाई देती है?यकीन नहीं होता कि एक्टर्स के ये बच्चे इतने बड़े हो गए कि खुद फिल्म में आ रहे हैं!