The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Similarities between Aryan Khan and Rhea Chakraborty drugs case

रिया चक्रवर्ती और आर्यन खान ड्रग्स केस में आपने ये समानताएं नोटिस की?

आर्यन खान केस का अंजाम भी रिया केस जैसा होगा, या NCB कुछ क्रिएटिव करेगी!

Advertisement
Img The Lallantop
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस में पूछताछ के बाद NCB दफ्तर से बाहर निकलतीं रिया चक्रवर्ती. दूसरी तस्वीर में NCB दफ्तर ले जाए जाते आर्यन खान.
pic
श्वेतांक
18 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 18 अक्तूबर 2021, 11:48 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
आर्यन खान फिलहाल ड्रग्स केस में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं. उनकी बेल याचिका पर 20 अक्टूबर को सुनवाई होनी है. इससे पहले दो बार आर्यन को बेल दिलाने की कोशिश हो चुकी है. मगर सफलता हाथ नहीं लगी. मगर इस केस को देखकर कुछ चीज़ें काफी क्लीयर हो रही हैं. पहली चीज़ है NCB की मोडस ऑपरेंडी यानी ये सरकारी संस्था किस तरीके से काम कर रही है. जो भी लोग आर्यन खान केस को फॉलो कर रहे हैं, उनके लिए रिया चक्रवर्ती और आर्यन मामले में अंतर बूझो तो जाने वाली सिचुएशन हो गई है. क्योंकि इन दोनों केस में काफी सिमिलैरिटीज़ हैं.
NCB यानी नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. NCB ने रिया पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे थे. हालांकि इस मामले की जांच कर रहे अलग-अलग विभागों को रिया के पास से किसी तरह का कोई ड्रग्स नहीं मिला था. साथ ही रिया का मेडिकल टेस्ट भी नहीं करवाया गया, ताकि ये पता लग सके कि उन्होंने खुद ड्रग्स कंज़्यूम किए थे या नहीं.
इसके बाद पैसों ED ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए रिया चक्रवर्ती का फोन जब्त किया. उन्होंने वॉट्सऐप चैट्स खंगालने शुरू किए. इस दौरान फोन से डिलीट किए हुए चैट्स को रिट्रीव किया गया. इन्हीं चैट्स के आधार पर रिया को NDPS एक्ट के तहत चार्ज लगाकर गिरफ्तार किया गया. उन पर ड्रग्स खरीदने और सुशांत को देने का आरोप लगाया गया. साथ ही उन पर ये भी आरोप था कि वो ड्रग्स के खरीद-फरोख्त मामले में शामिल थीं. मगर अक्टूबर 2020 में रिया चक्रवर्ती को बेल देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने साफ कहा कि वो किसी ड्रग डीलिंग चेन का हिस्सा नहीं थीं.
Image embed

ड्रग्स केस की सुनवाई के लिए अपने भाई शोविक के साथ कोर्ट जातीं रिया चक्रवर्ती.

कमोबेश यही चीज़ आर्यन खान के साथ भी हो रही है. आर्यन को क्रूज़ शिप पर चढ़ने से पहले ही डिटेन कर लिया गया. आर्यन की तलाशी हुई मगर उनके पास किसी तरह का कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ. उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट के पास से 6 ग्राम चरस मिलने की बात कही गई. इस मामले में भी आर्यन का मेडिकल टेस्ट नहीं करवाया गया जिससे ये पता लग सके कि उन्होंने ड्रग्स लिया है या नहीं. आर्यन को भी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.
आर्यन के वकील सतीष मानेशिंदे ने कोर्ट में ये भी कहा कि जब उनके मुवक्किल के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ, तो NCB उनकी कस्टडी क्यों मांग रही है? इसके जवाब में NCB ने कहा कि उन्होंने आर्यन खान के फोन के चैट्स देखे हैं. इसमें उन्हें कुछ 'शॉकिंग मटीरियल' मिला है. वो इसकी जांच करने के लिए आर्यन की कस्टडी चाहते हैं. मगर वो चैट्स पब्लिक नहीं किए गए.
अब देखना ये होगा कि आर्यन खान का अंजाम रिया चक्रवर्ती जैसा होता है, या NCB इस मामले में कुछ क्रिएटिविटी दिखाती है.

Advertisement

Advertisement

()